Karnataka Politics: सिद्धारमैया ने मुख्यमंत्री पद से दिया इस्तीफा, बोले- ‘हाईकमान का आदेश था, मेरे लिए राज्य का हित सबसे ऊपर’

बेंगलुरु। कर्नाटक की राजनीति (Karnataka Politics News) से इस वक्त की सबसे बड़ी खबर सामने आ रही है। मुख्यमंत्री सिद्धारमैया ने अपने पद से इस्तीफा (Siddaramaiah Resigns) दे दिया है। इस्तीफे के तुरंत बाद बेंगलुरु में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस (Press Conference Bengaluru) करते हुए सिद्धारमैया ने कहा कि पार्टी हाईकमान के निर्देश के बाद उन्होंने अपना इस्तीफा राजभवन को सौंप दिया है।

राजभवन में सचिव को सौंपा इस्तीफा (Karnataka Government Crisis)

प्रेस कॉन्फ्रेंस में बात करते हुए सिद्धारमैया ने बताया, ‘पार्टी हाईकमान ने मुझे परसों ही इस्तीफा देने का निर्देश दिया था। मैंने उसी दिन कह दिया था कि मैं आज इस्तीफा दे दूंगा, और मैंने अपना वादा पूरा किया। राज्यपाल अभी बेंगलुरु में नहीं हैं। उनके कार्यालय से जानकारी मिली है कि वे आज देर रात तक लौटेंगे। इसलिए मैंने अपना इस्तीफा पत्र राजभवन में उनके सचिव को सौंप दिया है।’ उन्होंने आगे कहा, ‘मुझे पूरा भरोसा है कि राज्यपाल जब वापस आएंगे, तो इसे स्वीकार कर लेंगे, क्योंकि यह पूरी तरह संवैधानिक प्रक्रिया के तहत किया गया है।’

सोनिया, राहुल और खड़गे का जताया आभार (Siddaramaiah Latest Statement)

सिद्धारमैया ने भावुक होते हुए कहा कि हमारे पास विधानसभा में पूर्ण बहुमत है, इसलिए संवैधानिक रूप से नई सरकार बनाने की अनुमति मिलनी चाहिए। उन्होंने इस मौके पर कांग्रेस आलाकमान का शुक्रिया अदा करते हुए कहा, ‘मैं सोनिया गांधी, राहुल गांधी और मल्लिकार्जुन खड़गे (Mallikarjun Kharge) का तहे दिल से आभार व्यक्त करता हूँ, जिन्होंने मुझे कर्नाटक की सेवा करने का यह बड़ा अवसर दिया। मेरे लिए हमेशा से कर्नाटक राज्य का हित और यहाँ की जनता सबसे ऊपर रही है।’

सिद्धारमैया के इस बड़े कदम के बाद अब बेंगलुरु से लेकर दिल्ली तक सियासी हलचल तेज हो गई है। कांग्रेस के नए मुख्यमंत्री (Next Karnataka CM Name) को लेकर कयासों का बाजार गर्म है और जल्द ही विधायक दल की बैठक बुलाए जाने की संभावना है।

Related News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *