हिमांशु पटेल
Raipur Breaking : समाज सेवा की आड़ में ये कारनामा
Raipur Breaking : रायपुर ! राजधानी में समाजसेवी संस्था चलाने की आड़ में आरोपी शोभा ठाकुर नामक महिला ने राजधानी सहित कई क्षेत्रों की महिलाओं से बड़ा साजिश कर धोखाधड़ी किया है…
गृहणी महिलाओं को रोजगार प्रशिक्षण देने के नाम पर ऐसे झांसे में ली कि सारे महिलाएं उनके बातों में आकर जाल में फंस गए…आरोपी द्वारा सभी महिलाओं का बैंक में खाता खुलवाकर अपने पास बैंक पास बुक atm सिम रखने के मामले में शिकायत के बाद पुलिस ने आरोपी महिला को गिरफ्तार कर लिया है।
पुरानी बस्ती पुलिस ने पूछताछ के लिए एक दिन के रिमांड पर लिया है। आरोपियों की संख्या बढ़ सकती है। आरोपी महिला के पास 300 से ज्यादा महिलाओं के बैंक खाते हैं। उसने इसका उपयोग ऑनलाइन सट्टा के लेन-देन के लिए किया है। शुरुआती जांच में 15 करोड़ रुपये का लेन-देन सामने आया है। एक खाते की जानकारी देने पर शोभा को 30 से 40 हजार रुपये हर महीने मिलते थे। पुलिस ने जांच में उसके पास से रसीद जब्त की है। आरोपी ने बैंक खाते किसे उपलब्ध करवाए इसकी जांच की जा रही है।
Raipur Breaking : आरोपी महिला का संपर्क ऑनलाइन सट्टे से जुड़े लोगों ने संपर्क किया। इसके बाद उसे प्रत्येक खाते के बदले में 30-40 हजार रुपये हर माह देने की बात कही गई। शोभा ठाकुर ने ऐसा ही किया। खुद को समाज सेविका बताकर अलग-अलग जगहों पर ट्रेनिंग कैंप शुरू किया। महिलाओं के खाते शोभा ने कर्नाटका बैंक में खुलवाए। बैंक पासबुक, एटीएम और उनके नाम से खरीदी गई सिम को ऑनलाइन सट्टा के लिए बेच दिया गया।