डेढ़ करोड़ का हीरा मुंह में छिपाकर भाग रहे थे चोर, फिर क्या हुआ?

सिंगापुर के चाइनाटाउन में स्थित एक स्टोर से करीब डेढ़ करोड़ रुपये की कीमत का हीरा चुराने की हैरान करने वाली घटना सामने आई है. इस मामले में दो भारतीय नागरिकों को पकड़ा गया था, जिनमें से पहले व्यक्ति को अदालत ने जेल की सजा सुना दी है जबकि दूसरे साथी की सुनवाई जल्द ही होने वाली है.

तालमेल बिठाकर की गई इस चोरी की योजना बहुत शातिर तरीके से बनाई गई थी. मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, स्टोर के अंदर एक व्यक्ति ने वहां काम करने वाले कर्मचारी का ध्यान भटकाया, जबकि दूसरे ने मौके का फायदा उठाकर असली हीरे को एक नकली हीरे से बदल दिया. पकड़े जाने से बचने के लिए शातिर चोर ने असली हीरे को अपने मुंह के अंदर छिपा लिया था.

इन दोनों आरोपियों ने सिंगापुर जाने से पहले ही पूरी साजिश रच ली थी. अदालत में पेश दस्तावेजों के मुताबिक, दोनों भारतीय नागरिक एक कॉमन दोस्त के जरिए आपस में मिले थे और सोशल पास पर सिंगापुर पहुंचे थे. सिंगापुर जाने से पहले उन्होंने भारत के सूरत शहर में बिल्कुल वैसा ही एक नकली हीरा तैयार करवाया था, जो टारगेट किए गए असली हीरे के आकार और उसकी बनावट से पूरी तरह मेल खाता था.

अपनी इस योजना के तहत वे स्टोर से हीरा चुराने में तो कामयाब हो गए थे, लेकिन सिंगापुर से उड़ान भरकर देश लौटने से पहले ही सतर्क अधिकारियों ने उन्हें चांगी एयरपोर्ट पर दबोच लिया. अदालत ने मामले की सुनवाई करते हुए आरोपी को लंबी जेल की सजा सुनाई है, जबकि उसके दूसरे साथी के खिलाफ कानूनी प्रक्रिया जारी है. इस अनोखी चोरी के तरीके ने हर किसी को हैरान कर दिया है.

Related News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *