अस्पताल में भर्ती सोनम वांगचुक की सेहत को लेकर आया बड़ा अपडेट

दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल में भर्ती पर्यावरण कार्यकर्ता सोनम वांगचुक की सेहत को लेकर एक राहत भरी खबर सामने आई है. अस्पताल प्रशासन की तरफ से सोमवार शाम को उनकी सेहत को लेकर ताजा मेडिकल रिपोर्ट जारी की गई है. डॉक्टरों के अनुसार उनके शरीर के ज्यादातर जरूरी मानक अब पूरी तरह स्थिर हैं.

अस्पताल के डॉक्टरों ने बताया कि हालांकि उनका ब्लड शुगर अभी भी सामान्य से थोड़ा कम बना हुआ है, लेकिन अन्य सभी जरूरी ब्लड पैरामीटर्स में सुधार देखा गया है. डॉक्टरों की एक विशेष टीम लगातार उनकी देखरेख में जुटी हुई है ताकि किसी भी तरह की परेशानी से बचा जा सके.

सफदरजंग और एम्स के वरिष्ठ डॉक्टरों की टीम उनकी सेहत पर पैनी नजर रखे हुए है. शरीर में पानी की कमी को पूरा करने के लिए उन्हें ओआरएस और पोटेशियम सिरप दिया गया है, जिसके बाद उनकी रिपोर्ट में सुधार दर्ज किया गया है. डॉक्टरों का कहना है कि उनकी अगली रिपोर्ट और रिकवरी को देखकर ही आगे का इलाज तय किया जाएगा.

Related News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *