महिला एवं बाल विकास मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े से आज की जनधारा के प्रधान संपादक सुभाष मिश्रा, सीईओ सौरभ मिश्रा ने की सौजन्य भेंट

0-सूरजपुर में 20 जुलाई को होगा जिला संवाद, मंत्री राजवाड़े होंगी मुख्य अतिथि

रायपुर। महिला एवं बाल विकास तथा समाज कल्याण मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े से आज की जनधारा के प्रधान संपादक सुभाष मिश्रा एवं निर्देशक सौरभ मिश्रा ने सौजन्य मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने आज की जनधारा द्वारा आयोजित छत्तीसगढ़ विकास संवाद श्रृंखला के तहत 20 जुलाई को सूरजपुर में आयोजित जिला संवाद में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होने का आमंत्रण दिया, जिसे मंत्री ने सहर्ष स्वीकार कर लिया।

मुलाकात के दौरान सुभाष मिश्रा ने आज की जनधारा की ओर से प्रकाशित ‘स्त्री जनधाराÓ तथा ‘हमारा विरसा, हमारी विरासतÓ पुस्तकें मंत्री को भेंट कीं और प्रकाशन समूह की विभिन्न गतिविधियों की जानकारी दी।

प्रतिनिधिमंडल ने मंत्री को बताया कि आज की जनधारा महिला सशक्तिकरण, सामाजिक जागरूकता और सकारात्मक पत्रकारिता को बढ़ावा देने के लिए निरंतर कार्य कर रहा है। महिलाओं से जुड़े मुद्दों, उनकी उपलब्धियों और प्रेरक कहानियों को प्रमुखता से प्रकाशित करने के उद्देश्य से समाचार पत्र में नियमित रूप से ‘स्त्री जनधाराÓ विशेषांक प्रकाशित किया जाता है। इसके अलावा प्रत्येक वर्ष अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय योगदान देने वाली महिलाओं को सम्मानित करने के लिए महिला सम्मान समारोह का आयोजन भी किया जाता है।


इस अवसर पर आगामी आयोजनों की भी जानकारी दी गई। बताया गया कि 18 जुलाई को दोपहर 12 बजे जशपुर के कम्युनिटी हॉल में आयोजित कार्यक्रम में छत्तीसगढ़ की सुप्रसिद्ध लोक गायिका आरू साहू अपनी प्रस्तुति देंगी। वहीं 20 जुलाई को सूरजपुर में छत्तीसगढ़ विकास संवाद श्रृंखला के अंतर्गत जिला संवाद का आयोजन किया जाएगा।


मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने आज की जनधारा द्वारा महिला सशक्तिकरण, सामाजिक सरोकारों और सकारात्मक पत्रकारिता के क्षेत्र में किए जा रहे प्रयासों की सराहना करते हुए संस्था के उज्जवल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं।

Related News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *