Digital Arrest Scam का भंडाफोड़, दो आरोपी गिरफ्तार; करोड़ों की ठगी की जांच जारी

नई दिल्ली। Digital Arrest Scam के जरिए लोगों को डराकर ठगी करने वाले एक बड़े Cyber Crime Network का सीबीआई ने पर्दाफाश किया है। इस मामले में जांच एजेंसी ने देश के 16 राज्यों में 80 से अधिक स्थानों पर एक साथ छापेमारी की है। कार्रवाई के दौरान कई महत्वपूर्ण दस्तावेज, मोबाइल फोन और डिजिटल उपकरण जब्त किए गए हैं।

सीबीआई अधिकारियों के मुताबिक, यह गिरोह लोगों को फर्जी कानूनी कार्रवाई का डर दिखाकर ठगता था। इसके लिए आरोपियों ने सुप्रीम कोर्ट की आधिकारिक वेबसाइट जैसी दिखने वाली एक नकली वेबसाइट तैयार की थी। इसी वेबसाइट के जरिए लोगों को झूठे नोटिस, फर्जी कोर्ट आदेश और जांच एजेंसियों के नाम पर नकली दस्तावेज भेजे जाते थे।

सुप्रीम कोर्ट की शिकायत के बाद शुरू हुई जांच

मामले की शुरुआत सुप्रीम कोर्ट की रजिस्ट्री से मिली शिकायत के बाद हुई। शिकायत मिलने पर सीबीआई ने एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू की। जांच में सामने आया कि गिरोह ने देशभर में 200 से अधिक मामलों में इसी तरीके से लोगों को निशाना बनाया।

सीबीआई ने इस अभियान को “ऑपरेशन चक्र-VI” नाम दिया। इसके तहत पंजाब, दिल्ली, महाराष्ट्र, गुजरात, उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, राजस्थान, तमिलनाडु, तेलंगाना, कर्नाटक समेत 16 राज्यों में विशेष टीमों ने कार्रवाई की।

दो आरोपी गिरफ्तार, करोड़ों रुपये के लेनदेन का खुलासा

छापेमारी के दौरान चेन्नई से बी. नरेश और कोलकाता से संजीब साहा को गिरफ्तार किया गया है। जांच में पता चला है कि दोनों शेल कंपनियां और फर्जी बैंक खाते संचालित कर रहे थे। इन खातों के जरिए करीब 2 करोड़ रुपये के संदिग्ध लेनदेन किए गए।

सीबीआई का कहना है कि इस नेटवर्क के तार विदेशों तक जुड़े हो सकते हैं। जांच में यह भी सामने आया है कि भारतीय नागरिकों के साथ-साथ अन्य देशों के लोगों को भी ठगी का शिकार बनाया गया। एजेंसी अब अंतरराष्ट्रीय जांच एजेंसियों के साथ भी जानकारी साझा कर रही है। मामले की जांच जारी है और आने वाले दिनों में और गिरफ्तारियां हो सकती हैं।

Related News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *