15 जून से बनेगा दुर्लभ त्रिग्रही योग, इन 4 राशियों की चमकेगी किस्मत, 48 घंटे में मिल सकते हैं बड़े लाभ

नई दिल्ली। जून महीने में ग्रहों की चाल एक बड़ा ज्योतिषीय संयोग बनाने जा रही है। 15 जून को सूर्य, बुध और चंद्रमा मिथुन राशि में एक साथ विराजमान होंगे। इस विशेष ग्रह स्थिति से त्रिग्रही योग का निर्माण होगा। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार यह योग 17 जून सुबह 8 बजकर 13 मिनट तक प्रभावी रहेगा। इस दौरान बुधादित्य राजयोग भी बनेगा, जिससे कुछ राशियों के लिए सफलता, धन लाभ और मान-सम्मान के नए अवसर खुल सकते हैं।

द्रिक पंचांग के अनुसार 15 जून को सूर्य वृषभ राशि से निकलकर मिथुन राशि में प्रवेश करेंगे। यहां पहले से बुध और चंद्रमा की मौजूदगी इस योग को और अधिक प्रभावशाली बनाएगी। ज्योतिषाचार्यों का मानना है कि यह दुर्लभ संयोग कुछ राशि वालों के लिए बेहद शुभ साबित हो सकता है।

मिथुन राशि के जातकों को इस योग का सबसे अधिक लाभ मिलने की संभावना है। करियर में नए अवसर मिल सकते हैं। अटके हुए काम पूरे होंगे। निवेश से लाभ मिलने के संकेत हैं। कार्यस्थल और समाज में सम्मान बढ़ सकता है।

सिंह राशि वालों के लिए भी यह समय अनुकूल माना जा रहा है। नौकरीपेशा लोगों को अधिकारियों का सहयोग मिलेगा। प्रमोशन या नई जिम्मेदारी मिलने के योग बन रहे हैं। परिवार में चल रहे मतभेद भी दूर हो सकते हैं और रिश्तों में मधुरता आएगी।

कन्या राशि के जातकों को बिजनेस और करियर में फायदा मिल सकता है। पार्टनरशिप से जुड़े कामों में सफलता मिलेगी। मार्केटिंग, राइटिंग, डिजिटल मीडिया और कम्युनिकेशन सेक्टर से जुड़े लोगों के लिए यह समय खास रह सकता है। स्वास्थ्य में भी सुधार के संकेत हैं।

तुला राशि वालों के लिए यह योग भाग्य को मजबूत करने वाला माना जा रहा है। रुके हुए कार्यों में तेजी आएगी। नौकरी और व्यापार से जुड़ी यात्राएं लाभदायक साबित हो सकती हैं। आर्थिक स्थिति बेहतर होगी और धार्मिक गतिविधियों में रुचि बढ़ सकती है।

ज्योतिष विशेषज्ञों के अनुसार यह त्रिग्रही योग भले ही कम समय के लिए रहे, लेकिन इसका प्रभाव कई लोगों के जीवन में सकारात्मक बदलाव ला सकता है। हालांकि किसी भी महत्वपूर्ण निर्णय से पहले अपनी व्यक्तिगत कुंडली के अनुसार सलाह लेना बेहतर माना जाता है।

Related News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *