TMC All Committees Dissolved: पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव में मिली करारी शिकस्त के बाद तृणमूल कांग्रेस (TMC) के भीतर का घमासान अब खुलकर सड़क पर आ गया है। पार्टी के भीतर मचे इस बड़े सियासी संकट को देखते हुए टीएमसी सुप्रीमो ममता बनर्जी (Mamata Banerjee) ने बुधवार को एक बहुत बड़ा कदम उठाया है। पार्टी नेतृत्व ने तुरंत प्रभाव से राज्य की सभी प्रमुख कमेटियों और सहयोगी संगठनों को पूरी तरह भंग (TMC structural changes) कर दिया है।
पार्टी का कहना है कि अब हर स्तर पर नेताओं के कामकाज की समीक्षा (performance review) की जाएगी और आत्ममंथन के बाद जल्द ही नए सिरे से संगठन का ढांचा तैयार होगा।
58 विधायकों के साथ बागी ऋतब्रत पहुंचे स्पीकर के पास, बड़ी टूट के संकेत
ममता बनर्जी ने यह कड़ा फैसला तब लिया है, जब पार्टी से निकाले गए विधायक ऋतब्रत बंद्योपाध्याय (Ritabrata Banerjee) ने तृणमूल खेमे में बड़ी सेंध लगा दी। ऋतब्रत बुधवार को सीधे 58 विधायकों का समर्थन पत्र लेकर विधानसभा अध्यक्ष (Speaker) रथीन्द्र बोस से मिलने पहुंच गए। बंगाल की राजनीति (Bengal Politics News) में इसे टीएमसी के भीतर एक बहुत बड़ी बगावत और टूट के सीधे संकेत के रूप में देखा जा रहा है।
निशाने पर अभिषेक बनर्जी! ममता से नहीं बल्कि नेतृत्व से है नाराजगी
चौंकाने वाली बात यह है कि विधानसभा अध्यक्ष को जो चिट्ठी भेजी गई है, उसमें ममता बनर्जी को ही पार्टी की अध्यक्ष बताया गया है। राजनीतिक गलियारों में चर्चा है कि नाराज विधायकों का झगड़ा सीधे ममता बनर्जी से नहीं है। दरअसल, ये बागी विधायक टीएमसी विधायक दल के मौजूदा तौर-तरीकों और फैसलों से खफा हैं। सूत्रों का दावा है कि असंतुष्ट गुट (rebel MLAs) अब पार्टी के कामकाज में अभिषेक बनर्जी (Abhishek Banerjee) की दखलअंदाजी और भूमिका को स्वीकार करने के मूड में बिल्कुल नहीं है।
क्यों भड़की बगावत की यह चिंगारी?
इस पूरे विवाद की असली जड़ विधानसभा में विपक्ष के नेता और अन्य बड़े पदों पर हुई नियुक्तियां हैं। बागी विधायकों का आरोप है कि उनके हस्ताक्षरों का गलत इस्तेमाल किया गया है, हालांकि मुख्य पार्टी नेतृत्व इन आरोपों को बकवास बता रहा है। इसी खींचतान के बीच पार्टी ने ऋतब्रत बंद्योपाध्याय और संदीपन साहा को बाहर का रास्ता दिखा दिया था। अब ऋतब्रत इस बगावत का मुख्य चेहरा बन चुके हैं और उन्हें जावेद खान जैसे कई वरिष्ठ नेताओं का भी साथ मिल रहा है।