UP News: कुशीनगर का फाजिलनगर अब कहलाएगा ‘पावागढ़’, सीएम योगी का बड़ा एलान; 424 करोड़ की योजनाओं की दी सौगात

Kushinagar Fazilnagar Renamed Pawagarh: उत्तर प्रदेश के कुशीनगर से इस वक्त की सबसे बड़ी खबर आ रही है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने जिले के ऐतिहासिक कस्बे फाजिलनगर का नाम बदलकर ‘पावागढ़’ (Fazilnagar new name Pawagarh) करने का बड़ा एलान कर दिया है। मंगलवार को कुशीनगर दौरे पर पहुंचे सीएम योगी ने जनसभा को संबोधित करते हुए यह घोषणा की। उन्होंने कहा कि जनता की पुरानी मांग को पूरा करते हुए अब इस जगह को भगवान महावीर के नाम पर ‘पावागढ़’ के तौर पर नई पहचान दी जा रही है।

424 करोड़ की सौगात, कुशीनगर की समृद्ध विरासत को नमन

अपने इस दौरे के दौरान मुख्यमंत्री ने कुशीनगर को विकास की बड़ी सौगात दी। उन्होंने करीब 424 करोड़ रुपये की लागत वाली 278 विकास परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास (development projects in Kushinagar) किया।

मंच से जनता को संबोधित करते हुए सीएम योगी ने कहा, “यह पावन भूमि भगवान राम के पुत्र कुश, महात्मा बुद्ध और भगवान महावीर की धरती है। इतनी समृद्ध विरासत पूरी दुनिया में कहीं नहीं है।” उन्होंने स्थानीय विधायक की तारीफ करते हुए कहा कि जनभावनाओं का सम्मान करते हुए ही सरकार ने यह ऐतिहासिक फैसला लिया है।

डबल इंजन सरकार में बने 90 हजार गरीबों के घर

विकास कार्यों का हिसाब देते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि जब से उत्तर प्रदेश और केंद्र में डबल इंजन की सरकार (double engine government in UP) आई है, तब से कुशीनगर की सूरत बदल गई है। जिले में लगभग 90 हजार गरीब परिवारों को पक्का मकान (PM Awas Yojana UP) बनाकर दिया गया है। जो लोग पहले बुनियादी सुविधाओं के लिए तरसते थे, आज उन्हें सीधे योजनाओं का लाभ मिल रहा है।

“9 साल पहले था पहचान का संकट, अब यूपी से माफिया और मच्छर दोनों साफ”

विपक्ष पर तीखा हमला बोलते हुए सीएम योगी ने पुराने दिनों की याद दिलाई। उन्होंने कहा कि आज से 9 साल पहले उत्तर प्रदेश के सामने पहचान का संकट खड़ा हो गया था। पिछली सरकारों के पाप की वजह से गरीब भूख से मर रहा था और नौजवान दाने-दाने को मोहताज होकर बेरोजगार घूम रहा था। सीएम ने कहा कि पहले यहाँ भू-माफिया, खनन माफिया और जंगल पार्टी का आतंक था। अपराधी आम जनता को परेशान करते थे। साल 2017 के बाद से हालात पूरी तरह बदल चुके हैं। अब प्रदेश से कानून व्यवस्था (law and order in UP) को ठेंगा दिखाने वाले माफिया और बीमारी फैलाने वाले मच्छर, दोनों को हमारी सरकार ने पूरी तरह साफ कर दिया है। आज का युवा और किसान दोनों सुरक्षित महसूस कर रहे हैं।

Related News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *