बिलासपुर के भाटिया रेसीडेंसी में भीषण आग: लाखों का सामान खाक

बिलासपुर के सिविल लाइन थाना क्षेत्र में मंगला स्थित भाटिया रेसीडेंसी अपार्टमेंट की चौथी मंजिल पर देर रात भीषण आग लग गई। यह घटना रात करीब 1:30 बजे की है जब यश रेलवानी का परिवार अस्पताल गया हुआ था। खाली फ्लैट से आग की लपटें उठती देख पड़ोसियों ने इसकी सूचना यश और पुलिस को दी।

दमकल विभाग और पुलिस की टीम ने मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाया, लेकिन तब तक फ्लैट में रखा घरेलू सामान पूरी तरह जलकर खाक हो चुका था। गनीमत रही कि हादसे के वक्त घर में कोई मौजूद नहीं था, जिससे जानमाल की हानि टल गई। फिलहाल आग लगने के सटीक कारणों का पता नहीं चल पाया है और पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Related News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *