अखिलेश को AIMIM की सीधी चुनौती: बुरखे वाली महिला को मुख्यमंत्री चेहरा बनाने का दम दिखाएं, आरक्षण पर भी घेरा

लखनऊ. ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन के पूर्वांचल अध्यक्ष इसरार अहमद ने समाजवादी पार्टी और अखिलेश यादव पर सीधा हमला बोलते हुए दावा किया है कि सपा और भाजपा पर्दे के पीछे एक-दूसरे के साथ मिलकर काम कर रही हैं। एआईएमआईएम नेता ने प्रधानमंत्री मोदी के पुराने बयानों का हवाला देते हुए कहा कि अखिलेश यादव गाहे-बगाहे केंद्र सरकार का सहयोग करते हैं जिससे दोनों पार्टियों की जुगलबंदी पूरी तरह साफ हो जाती है। उन्होंने तंज कसा कि सपा का असली चेहरा अब जनता के सामने आ चुका है और वे मुसलमानों के जज्बात से खेलकर उन्हें केवल सियासी मोहरा बना रहे हैं।

आरक्षण पर वादाखिलाफी और मुस्लिम महिला सीएम का दांव

इसरार अहमद ने सपा के पुराने घोषणापत्रों की याद दिलाते हुए कहा कि सत्ता में रहते हुए अखिलेश यादव ने मुसलमानों को 18 प्रतिशत आरक्षण देने का वादा पूरा नहीं किया और अब हार के डर से मुस्लिम महिलाओं के नाम पर वोट मांग रहे हैं। एआईएमआईएम ने अखिलेश को ललकारते हुए चुनौती दी है कि अगर उनमें हिम्मत है तो अपनी पत्नी डिंपल यादव के बजाय किसी मुस्लिम महिला को मुख्यमंत्री पद का चेहरा घोषित करें। ओवैसी की पार्टी ने स्पष्ट किया कि उत्तर प्रदेश का अगला नेतृत्व एक बुरखे वाली महिला के हाथ में होगा और सपा को अब मुसलमानों के वोटों की खैरात मिलना बंद हो जाएगी।

Related News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *