रायपुर। छत्तीसगढ़ मदरसा बोर्ड द्वारा आयोजित हाईस्कूल और हायर सेकेंडरी पत्राचार पाठ्यक्रम की वार्षिक परीक्षाओं की समय-सारणी घोषित कर दी गई है। बोर्ड के अध्यक्ष अलताफ अहमद के अनुसार, सभी परीक्षाएं 20 अप्रैल से शुरू होकर 4 मई तक चलेंगी। परीक्षाओं का समय सुबह 10 बजे से दोपहर 1 बजे तक निर्धारित किया गया है।
हाईस्कूल परीक्षा का कार्यक्रम
हाईस्कूल पत्राचार पाठ्यक्रम के तहत 20 अप्रैल को सामान्य हिंदी, 22 अप्रैल को सामान्य अंग्रेजी व सामान्य संस्कृत, 25 अप्रैल को गणित, 27 अप्रैल को विशिष्ट उर्दू, 29 अप्रैल को सामाजिक विज्ञान और 2 मई को विज्ञान विषय की परीक्षा आयोजित की जाएगी।
हायर सेकेंडरी परीक्षा का कार्यक्रम
हायर सेकेंडरी पत्राचार पाठ्यक्रम के लिए 20 अप्रैल को विशिष्ट उर्दू का प्रश्नपत्र होगा। इसके बाद 22 अप्रैल को व्यवसाय अध्ययन, गणित, जीव विज्ञान और भूगोल, 25 अप्रैल को अर्थशास्त्र और भौतिकी, 27 अप्रैल को रसायन, लेखा शास्त्र और इतिहास, 29 अप्रैल को सामान्य अंग्रेजी व सामान्य हिंदी, 2 मई को राजनीति शास्त्र तथा 4 मई को समाज शास्त्र विषय की परीक्षा ली जाएगी।