Naxalite- मुठभेड़ में 03 लाख का ईनामी नक्सली ढेर

 

बीजापुर। मुठभेड़ में 03 लाख का ईनामी गुण्डीपुरी आरपीसी का मिलिशिया प्लाटून कमांडर वेल्ला वाचम ढेर हो गया। मारा गया माओवादी अम्बेली ब्लास्ट की घटना में शामिल था।

जिला बीजापुर के थाना बेदरे केरपे-तोड़समपारा के जंगल में माओवादियों की उपस्थिति की सूचना पर थाना बेदरे एवं छसबल 7वी वाहिनी ई कंपनी कैंप नुगुर का संयुक्त बल माओवादी विरोधी अभियान पर निकली थी। अभियान के दौरान शाम 05.30 बजे के आसपास केरपे एवं तोड़समपारा के मध्य पूर्व से घात लगाये बैठे माओवादियों के द्वारा पुलिस पार्टी पर अंधाधुंध फायरिंग की गई। सुरक्षा बलों की जवाबी कार्यवाही में 01 माओवादी मारा गया। मुठभेड़ स्थल से 01 नग 315 बोर रायफल, पोच, विस्फोटक एवं अन्य माओवादी सामग्री बरामद हुआ।

Related News

Related News