कोरिया : छत्तीसगढ़ के कोरिया जिले के सोनहत विकासखंड अंतर्गत ग्राम पंचायत पोड़ी में आयोजित नाचा कार्यक्रम का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में ग्राम पंचायत पोड़ी में पदस्थ रोजगार सहायक जिंदल साय कार्यक्रम के दौरान खुलेआम नोट उड़ाते नजर आ रहे हैं।
जानकारी के अनुसार शुक्रवार रात को आयोजित इस सांस्कृतिक कार्यक्रम में रोजगार सहायक ने जमकर पैसे लुटाए। वीडियो में वे नाच का आनंद लेते हुए नोट उड़ाते दिख रहे हैं जिससे सोशल मीडिया पर खलबली मच गई है।
वीडियो वायरल होने के बाद स्थानीय स्तर पर इसकी जांच और दोषी के खिलाफ कार्रवाई की मांग तेज हो गई है।
बता दें कि कुछ दिनों पहले गरियाबंद और सूरजपुर जिलों से सांस्कृतिक कार्यक्रमों के नाम पर अश्लीलता दिखाने वाले वीडियो वायरल हुए थे। उन मामलों में प्रशासन ने त्वरित कार्रवाई की थी। अब पोड़ी के इस वीडियो ने एक बार फिर चर्चा बुला ली है।