भव्य सावन एक्जीबिशन में एक ही छत के नीचे दिखे देश-विदेश के अनूठे संग्रह!

0 विभिन्न अनूठे संग्रहों की प्रदर्शनी की गई 0
दिलीप गुप्ता

सरायपाली : नगर के अग्रवाल धर्मशाला में अग्रवाल महिला मंडल द्वारा भव्य सावन एक्जीबिशन का आयोजन 20 जुलाई को किया गया जिसमें अनूठे गिफ्ट आयाम व संग्रहों की प्रस्तुति की गई ।

इस संबंध में अग्रवाल महिला मंडल समिति ने बताया कि अग्रवाल धर्मशाला सरायपाली आयोजित इस एक्जीबिशन का उद्घाटन नपाध्यक्ष सरस्वती पटेल द्वारा किया गया । महिला मंडल द्वारा इस तरह के आयोजन की प्रशंसा करते हुवे नपाध्यक्ष सरस्वती पटेल ने कहा कि ऐसे कार्यक्रमों से अनेक प्रकार की जानकारी मिलने के साथ ही अनुभव भी मिलता है ।

इस एक्जीबिशन में लड्डू गोपाल की पोशाक, दमीटेशन ज्वेलरी, राखियाँ, इंडियन. वेस्टर्न ड्रेसेस, बैंग, शृंगार सामग्री, गिफ्ट आइटम एवं टैम्पर सहित अन्य विविध प्रकार की सामग्री का अनुठा संग्रह देखने को मिला । विभिन्न स्थानों से आए 25 स्टील्स का नगरवासियों ने भरपूर लाभ उठाया।


इस अवसर पर अग्रवाल सभा के अध्यक्ष अजय अग्रवाल की उपस्थिती एवं सभा के अन्य पदाधिकारी, नवयुवक संघ पदाधिकारी एवं अग्रवाल महिला मंडल अध्यक्ष कुसुम अग्रवाल, उपाध्यक्ष मोनी अग्रवाल एवं ललिता अग्रवाल सचिवा प्रतिभा गोयल, सहसचिव रिया अग्रवाल, कोषाध्यक्ष शिखा अग्रवाल, सहसचिव रिया सांस्कृतिक सचिव शारी अग्रवाल एवं सारी अग्रवाल (लंदनकिड्स) की उपस्थिति मे किया गया । इस कार्यक्रम को सफल बनाने में सभी सामाजिकजन का विशेष सहयोग रहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *