बलरामपुर। जिले में स्कूल जाते समय छात्रों के साथ एक बड़ा हादसा हो गया। तेज रफ्तार और स्टंटबाजी के दौरान बाइक अनियंत्रित होकर दुर्घटनाग्रस्त हो गई, जिससे उस पर सवार दो स्कूली छात्र गंभीर रूप से घायल हो गए।
जानकारी के अनुसार मोटरसाइकिल पर तीन छात्र सवार थे और वे स्कूल जा रहे थे। रघुनाथनगर थाना क्षेत्र में तेज गति और स्टंटबाजी के दौरान बाइक संतुलन खो बैठी। हादसे में दो छात्र सड़क पर गिर गए और उन्हें गंभीर चोटें आईं।
घायल छात्र रघुनाथनगर थाना क्षेत्र के गैना स्कूल के बताए जा रहे हैं। घटना की सूचना मिलते ही जनप्रतिनिधि एवं एबीओ विनोद पंत मौके पर पहुंचे और घायलों को तत्काल प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र रघुनाथनगर पहुंचाया गया, जहां उनका इलाज जारी है।