विधानसभा चुनाव नतीजों के बीच शेयर बाजार में जबरदस्त उछाल: सेंसेक्स 800 और निफ्टी 250 अंक चढ़ा

नई दिल्ली।

पांच राज्यों के विधानसभा चुनाव नतीजों के शुरुआती रुझानों ने शेयर बाजार में जोश भर दिया है। मतगणना शुरू होते ही बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज का सेंसेक्स 800 अंक से ज्यादा उछल गया, वहीं नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी भी करीब 250 अंकों की बढ़त के साथ कारोबार कर रहा है। चुनावी रुझानों के सकारात्मक संकेतों और अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में आई गिरावट ने बाजार के सेंटिमेंट को मजबूत किया है। ब्रेंट क्रूड का भाव 114 डॉलर से गिरकर 108 डॉलर प्रति बैरल पर आने से महंगाई का जोखिम कम हुआ है।

बाजार की इस तेजी में लगभग सभी सेक्टर हरे निशान पर कारोबार कर रहे हैं। ऑटो, रियल्टी, एफएमसीजी और बैंकिंग शेयरों में सबसे ज्यादा बढ़त देखी जा रही है। दिग्गज कंपनियों में मारुति, एचयूएल और एलटी के शेयरों में 4 फीसदी तक की तेजी आई है। न केवल बड़ी कंपनियां, बल्कि मिडकैप और स्मॉलकैप श्रेणी के शेयरों में भी अच्छी खरीदारी हो रही है। एशियाई बाजारों से मिले बेहतर संकेतों और गिफ्ट निफ्टी की मजबूती ने भी भारतीय बाजार को शुरुआती घंटों में बढ़त दिलाने में मदद की है।

Related News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *