प्रत्येक वर्ष की भांति सभी सार्वजनिक स्थानों पर दी जायेगी सेवा 0
दिलीप गुप्ता
सरायपाली : संगम सेवा समिति द्वारा प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी राहगीरों को इस भीषण गर्मी में निःशुल्क शुद्ध व ठंडा पेयजल उपलब्ध करने चलित प्याऊ घर का शुभारंभ कर श्री दुर्गा मंदिर से आज रवाना किया गया ।
आज दोपहर श्री दुर्गा मंदिर में संगम सेवा समिति के संचालक प्रखर अग्रवाल द्वारा प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी ई रिक्शा के माध्यम से रिक्शा में शुद्ध व ठंडा जल रखकर नगर के विभिन्न सार्वजनिक स्थलों व कार्यालयों के समक्ष ग्रामीण क्षेत्रों से आये राहगीरों व पक्षकारों को पेयजल की परेशानियों को देखते हुवे राहत प्रदान करने के उद्वेश्य से निशुल्क ठंडा व शुद्ध पेयजल वितरण की व्यवस्था का शुभारंभ किया गया ।
ज्ञातव्य हो कि संगम सेवा समिति द्वारा सरायपाली न्यायालय में आयोजित लोक अदालत शिविर , नगर के विभिन्न कार्यालयों , बैंकों ,सब्जी बाजार व अन्य सार्वजनिक स्थलों पर सुबह 9 बजे से शाम 6 बजे तक ई रिक्शा चालित प्याऊ में शुद्ध व ठंडा पेयजल का वितरण निशुल्क किया जाता है इस परंपरा को निभाते हुवे आज नगर के पूर्व विधायक त्रिलोचन पटेल , विपिन उबोवेजा , स्वर्ण सिंह सलूजा , वरिष्ठ पत्रकार दिलीप गुप्ता , प्रदीप साहू , मंत्री प्रधान , विदित धनानिया , अधिवक्ता तुषार सेन व आदर्श गुप्ता सहित अनेक गणमान्य नागरिको की उपस्थिति में ई रिक्शा चालित प्याऊ घर को प्रारंभ किया गया ।
नगर में पड़ रही भीषण गर्मी के कारण बाहर से आए मुसाफिरों , यात्रियों व ग्रामीणों को पेयजल के लिए भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है । सार्वजनिक प्याऊ घर नहीं होने व नगरपालिका द्वारा भी किसी प्रकार की शुद्ध व ठंडे पेयजल की व्यवस्था नही किए जाने से बोतलबंद पानीबल खरीदना सभी की मजबूरी हो रही है ।
इस संबंध मे अभी तक किसी भी सामाजिक व राजनैतिक संगठनों द्वारा भी निःशुल्क पेयजल सुविधा की व्यवस्था नहीं किया जाना उनकी गंभीरता को उजागर करता है ।
राहगीरों को भीषण गर्मी में राहत देने संगम सेवा समिति ने प्रारंभ किया निशुल्क चलित प्याऊ घर

17
Apr