जशपुर में सीएम साय ने देखी इसरो की प्रदर्शनी, बच्चों ने समझाए चंद्रयान और मंगलयान के मॉडल

छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने जशपुर के रणजीता स्टेडियम में इसरो की विशेष मोबाइल प्रदर्शनी बस का अवलोकन किया। स्पेस ऑन व्हील्स नाम की इस पहल के जरिए स्कूली छात्र-छात्राओं को अंतरिक्ष विज्ञान की बारीकियों को करीब से समझने का अवसर मिला। इस दौरान एक छात्रा ने मुख्यमंत्री को अंतरिक्ष विज्ञान की तकनीकी दुनिया के बारे में विस्तार से जानकारी दी।

प्रदर्शनी में बच्चों ने चंद्रयान, मंगलयान, पीएसएलवी और जीएसएलवी जैसे महत्वपूर्ण अंतरिक्ष मिशनों के मॉडलों के बारे में मुख्यमंत्री को बताया। बच्चों की वैज्ञानिक समझ और जिज्ञासा को देखकर मुख्यमंत्री ने खुशी जाहिर की। इस विशेष अभियान से जशपुर के 10 हजार से अधिक विद्यार्थियों को विज्ञान और तकनीक की दुनिया से जुड़ने का सीधा लाभ मिलेगा।

मुख्यमंत्री साय ने कहा कि प्रदेश सरकार का संकल्प हर बच्चे तक विज्ञान और आधुनिक तकनीक की पहुंच बनाना है। उन्होंने बताया कि इस तरह के प्रयासों से बच्चों में वैज्ञानिक सोच और नवाचार को बढ़ावा मिलेगा। जशपुर में शुरू हुई यह पहल पूरे प्रदेश के युवाओं के लिए नई संभावनाओं के रास्ते खोल रही है।

Related News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *