नगर पंचायत प्रशासन एवं व्यापारी संघ आमने-सामने

नगर पंचायत की कार्यप्रणाली पर व्यापारियों में रोष

व्यापारी संघ ने जताई नाराजगी

अंबागढ़ चौकी। नगर पंचायत अंबागढ़ चौकी की कार्यप्रणाली को लेकर नगर के व्यापारियों और नागरिकों में असंतोष बढ़ता जा रहा है। व्यापारी संघ के अध्यक्ष संजय लाटा ने आरोप लगाया है कि नगर पंचायत द्वारा बिना पर्याप्त सूचना और विधिसम्मत प्रक्रिया अपनाए बार-बार नोटिस जारी किए जा रहे हैं। साथ ही अधिकारी-कर्मचारियों को दुकानों एवं प्रतिष्ठानों में निरीक्षण और माप-जोख के लिए भेजा जा रहा है, जिससे व्यापारियों में भय और असमंजस की स्थिति बन रही है।

संजय लाटा का कहना है कि व्यापारी नियमित रूप से नगर पंचायत के कर एवं अन्य शुल्क का भुगतान कर रहे हैं, इसके बावजूद उन्हें बार-बार अलग-अलग कारणों से नोटिस दिए जा रहे हैं। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि पूर्व में दिए गए आवेदनों और आपत्तियों का समय पर निराकरण नहीं किया जा रहा है।
इन्हीं मुद्दों को लेकर व्यापारी संघ एवं नगरवासियों ने तहसीलदार अंबागढ़ चौकी को ज्ञापन सौंपते हुए पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कराने और नगर पंचायत को नियमों एवं कानून के अनुसार कार्य करने के निर्देश देने की मांग की है।
व्यापारी संघ के अध्यक्ष संजय लाटा ने कहा कि व्यापारी प्रशासन का सम्मान करते हैं और कानून का पालन करना चाहते हैं, लेकिन प्रशासनिक कार्रवाई भी पारदर्शी, निष्पक्ष और विधिसम्मत होनी चाहिए। उन्होंने प्रशासन से व्यापारियों एवं नगरवासियों के कथित उत्पीड़न पर रोक लगाने तथा भविष्य में किसी भी कार्रवाई से पहले नियमानुसार सूचना और पक्ष रखने का अवसर सुनिश्चित करने की मांग की है।
फिलहाल इस मामले में नगर पंचायत अंबागढ़ चौकी का आधिकारिक पक्ष सामने नहीं आया है।
यहां देखने वाली बात यह होगी कि व्यापारियों के मांग पर प्रशासन पारित कार्यवाही करते हुए व्यापारियों एवं नागरिकों को राहत प्रदान करेगी या फिर अन्य आवेदनों की तरह यह भी ठंडा बस्ती में चल जाएगा ।
हमारे राजनांदगांव संवाददाता ने व्यापारी संघ के अध्यक्ष से इस पर मोबाइल फोन के माध्यम से चर्चा की व्यापारी संघ के अध्यक्ष संजय लता का कहना है कि हम इस बार आर पार की लड़ाई के मूड में है यदि व्यापारियों एवं नागरिकों की समस्या एवं शिकवा शिकायत का त्वरित समुचित निदान नहीं किया जाता है तो हम आगे के रणनीति पर विचार करके बड़ा कदम उठाने के लिए बाध्य रहेंगे
देखना है कि क्या प्रशासन व्यापारियों की समस्याओं एवं मांगों को पूरा करने की दिशा में कार्यवाही कर उन्हें राहत प्रदान करती है या फिर व्यापारी संघ भविष्य में किस प्रकार की रणनीति अपनायेगी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *