छत्तीसगढ़ डाक परिमंडल: सक्ती के दो ग्रामीण डाक सेवकों का दिल्ली में MTS पद पर चयन, क्षेत्र में हर्ष

सक्ती। दिल्ली डाक सर्कल में खाली पड़े पदों को भरने के लिए चलाए गए विशेष अभियान के तहत आयोजित एमटीएस (MTS)-2023 भर्ती परीक्षा के परिणाम घोषित कर दिए गए हैं। इस भर्ती में छत्तीसगढ़ के सक्ती डाक उपसंभाग को बड़ी सफलता मिली है, जहां के दो ग्रामीण डाक सेवकों (GDS) का चयन दिल्ली के अलग-अलग प्रधान डाकघरों में मल्टी टास्किंग स्टाफ (MTS) के पद पर हुआ है।

चयनित उम्मीदवारों में सिंगनसरा के सहायक शाखा डाकपाल देवचरण राठौर और गढ़गोढी के सहायक शाखा डाकपाल अश्वनी कुमार शामिल हैं। जानकारी के अनुसार, यह विशेष भर्ती अन्य डाक सर्किलों के लिमिटेड डिपार्टमेंटल कॉम्पिटिटिव एग्जाम (LDCE) 2023 के पात्र, अतिरिक्त योग्य और इच्छुक जीडीएस उम्मीदवारों के माध्यम से की गई थी। सक्ती उपसंभाग के इन दोनों युवाओं की इस बड़ी कामयाबी पर ग्रामीण डाक सेवक संघ सक्ती और उनके परिजनों में भारी उत्साह और हर्ष का माहौल है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *