इंतजार खत्म: यूपी बोर्ड 10वीं-12वीं रिजल्ट की तारीख तय, 23 अप्रैल शाम 4 बजे जारी होंगे नतीजे

यूपी बोर्ड ने 2026 की 10वीं और 12वीं परीक्षाओं के परिणाम जारी करने की पूरी तैयारी कर ली है, माध्यमिक शिक्षा परिषद उत्तर प्रदेश प्रयागराज स्थित मुख्यालय से 23 अप्रैल गुरुवार को शाम 4 बजे रिजल्ट घोषित करेगा, लाखों छात्र-छात्राओं का इंतजार अब खत्म होने जा रहा है, परीक्षा फरवरी से मार्च के बीच आयोजित हुई थी और अप्रैल के पहले सप्ताह तक कॉपियों का मूल्यांकन पूरा कर लिया गया

52 लाख से ज्यादा छात्रों की नजर रिजल्ट पर, ऐसे करें सबसे पहले चेक

इस साल 52,30,184 छात्रों ने परीक्षा के लिए रजिस्ट्रेशन कराया था जिसमें 10वीं के 27,50,843 और 12वीं के 24,79,341 छात्र शामिल हैं, छात्र आधिकारिक वेबसाइट upmsp.edu.in पर जाकर रोल नंबर और परीक्षा वर्ष डालकर रिजल्ट देख सकते हैं, वेबसाइट स्लो या क्रैश होने की स्थिति में डिजिटल प्लेटफॉर्म पर भी आसानी से नतीजे देखे जा सकते हैं, डिजिलॉकर के जरिए डिजिटल मार्कशीट डाउनलोड करने की सुविधा भी उपलब्ध रहेगी, जिन छात्रों का अकाउंट नहीं है वे मोबाइल नंबर से रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं

Related News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *