नेपाल की राजनीति में महाभूकंप: कुर्सी संभालते ही घिरे गृहमंत्री सुडान गुरुंग, मनी लॉन्ड्रिंग के आरोपों के बीच दिया इस्तीफा

नेपाल की बालेन शाह सरकार को गठन के महज 26 दिनों के भीतर ही सबसे बड़ा झटका लगा है। सरकार के ताकतवर गृहमंत्री और बालेन शाह के बेहद करीबी माने जाने वाले सुडान गुरुंग ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। गुरुंग का नाम नेपाल के विवादित कारोबारी दीपक भट्ट के साथ जुड़ने और पांच करोड़ रुपये के संदिग्ध लेनदेन के खुलासे के बाद नेपाल की सियासत में भूचाल आ गया। उन्होंने सोशल मीडिया पर अपने फैसले की जानकारी देते हुए स्पष्ट किया कि हितों के टकराव को देखते हुए वे जांच पूरी होने तक किसी भी पद पर नहीं रहेंगे।

करोड़ों के घोटाले और भट्ट कनेक्शन ने छीनी कुर्सी: पूर्व पीएम ओली को जेल भेजने वाले गुरुंग अब खुद जांच के घेरे में

कभी परिवर्तन का चेहरा रहे सुडान गुरुंग पर आरोप है कि उनके सामाजिक संगठन हामी नेपाल को मनी लॉन्ड्रिंग के आरोपी दीपक भट्ट की कंपनियों से भारी फंड मिला था। भ्रष्टाचार के खिलाफ जीरो टॉलरेंस का दावा करने वाली बालेन शाह की पार्टी के भीतर ही गुरुंग के खिलाफ बगावत शुरू हो गई थी, जिसके चलते उन्हें पद छोड़ने पर मजबूर होना पड़ा। गौरतलब है कि गृहमंत्री बनते ही गुरुंग ने पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृहमंत्री रमेश लेखक को गिरफ्तार करवाकर पूरी दुनिया का ध्यान खींचा था, लेकिन अब वे खुद उसी भ्रष्टाचार की आग में घिर गए हैं जिसने उनकी राजनीतिक साख पर बड़ा सवालिया निशान लगा दिया है।

Related News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *