इंतजार खत्म, कल घोषित होंगे हाईस्कूल और हायर सेकेंडरी परिणाम, दोपहर 2:30 बजे आएंगे नतीजे

रायपुर। छत्तीसगढ़ में 10वीं और 12वीं बोर्ड परीक्षा के परिणाम 29 अप्रैल बुधवार को घोषित किए जाएंगे। शिक्षा मंत्री Gajendra Yadav ने जानकारी देते हुए बताया कि दोपहर 2:30 बजे माध्यमिक शिक्षा मंडल द्वारा रिजल्ट जारी किया जाएगा। हाईस्कूल और हायर सेकेंडरी के लाखों छात्र-छात्राओं का इंतजार अब खत्म होने जा रहा है। रिजल्ट की घोषणा औपचारिक रूप से बोर्ड के माध्यम से की जाएगी, जिसके बाद छात्र अपने परिणाम ऑनलाइन देख सकेंगे।

मेहनत का परिणाम, छात्रों को धैर्य और आत्मविश्वास की सलाह

शिक्षा मंत्री ने कहा कि यह केवल अंकों की घोषणा नहीं, बल्कि विद्यार्थियों की वर्षों की मेहनत और अनुशासन का परिणाम है। उन्होंने अभिभावकों और शिक्षकों के मार्गदर्शन को भी इस सफलता का महत्वपूर्ण आधार बताया।


छात्रों को परिणाम को सकारात्मक दृष्टिकोण से स्वीकार करने और भविष्य के लिए आत्मविश्वास बनाए रखने की सलाह दी गई है। उन्होंने कहा कि हर परिणाम एक नई शुरुआत है और प्रत्येक विद्यार्थी के भीतर आगे बढ़ने की अपार संभावनाएं मौजूद हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *