छत्तीसगढ़ में इन दिनों मानसून पूरी तरह सक्रिय है। पिछले 24 घंटे के दौरान राज्य के अधिकांश इलाकों में बारिश दर्ज की गई है। राजधानी रायपुर में भी रविवार दोपहर को झमाझम पानी बरसा, जिससे मौसम सुहावना हो गया है। कई जिलों में लगातार हो रही बारिश के कारण नदी-नाले उफान पर आ गए हैं। मौसम विभाग ने अगले 48 घंटे तक राज्य के उत्तरी और मध्य हिस्सों में भारी बारिश की चेतावनी जारी की है।
पिछले एक दिन में हुई बारिश के आंकड़ों पर नजर डालें तो मनेन्द्रगढ़ में 8 सेंटीमीटर, जबकि बिल्हा और मैनपुर में 7-7 सेंटीमीटर बारिश दर्ज की गई है। इसके अलावा पटना, मुंगेली, गरियाबंद, चिरमिरी और कई अन्य इलाकों में भी मध्यम से भारी वर्षा हुई है। राजधानी रायपुर में सोमवार को भी आसमान में बादल छाए रहने और गरज-चमक के साथ पानी गिरने की संभावना है। यहां अधिकतम तापमान 31 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का अनुमान है।
मौसम विभाग के अनुसार, झारखंड और बिहार के ऊपर हवा का एक चक्रवाती घेरा बना हुआ है। इसके अलावा समुद्र तल से ऊपर एक अन्य मौसमी हलचल भी सक्रिय है, जिसके असर से पूरे प्रदेश में नमी बनी हुई है। इन मौसमी बदलावों के कारण छत्तीसगढ़ के अधिकांश स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश का दौर लगातार जारी रहने वाला है।
राजधानी रायपुर, राजनांदगांव, बिलासपुर, कोरबा, कबीरधाम, मुंगेली, सरगुजा और कोरिया समेत कई जिलों में मौसम विभाग ने येलो और ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। इन इलाकों में तेज हवाएं चलने और गरज-चमक के साथ भारी बारिश की आशंका जताई गई है। प्रशासन ने लोगों से अपील की है