नई दिल्ली। भारत में Telegram इस्तेमाल करने वाले लाखों यूजर्स के लिए राहत की खबर है। केंद्र सरकार की ओर से लगाया गया अस्थायी प्रतिबंध मंगलवार को हटा लिया गया है। इसके बाद Telegram की मैसेजिंग सेवाएं फिर से सामान्य हो गई हैं। अब यूजर्स Google Play Store और Apple App Store से ऐप को दोबारा डाउनलोड और इंस्टॉल कर सकते हैं।
पिछले कुछ दिनों से कई यूजर्स Telegram का उपयोग नहीं कर पा रहे थे। कुछ लोगों को ऐप डाउनलोड करने में परेशानी आ रही थी, जबकि कई मामलों में यह Play Store और App Store पर भी दिखाई नहीं दे रहा था। अब यह समस्या दूर हो गई है। हालांकि Telegram पर Message और Post Edit करने की सुविधा 30 जून तक बंद रहेगी।
NEET Exam के दौरान लिया गया था फैसला
जानकारी के अनुसार NEET-UG Re-Exam को देखते हुए सुरक्षा कारणों से Telegram पर अस्थायी रोक लगाई गई थी। जांच एजेंसियां परीक्षा से जुड़े कथित Paper Leak और फर्जी जानकारी फैलाने वाले चैनलों पर नजर रख रही थीं। इसी दौरान कुछ Telegram Channels और Groups भी जांच के दायरे में आए थे।
सरकार का कहना था कि प्लेटफॉर्म पर परीक्षा से जुड़ी भ्रामक जानकारी, Fake Question Paper और धोखाधड़ी से जुड़े कंटेंट शेयर किए जा रहे थे। इसी वजह से एहतियातन यह कदम उठाया गया था।
छात्रों और कारोबारियों को मिली राहत
प्रतिबंध हटने के बाद छात्रों, Content Creators, Business Users और Telegram Channels संचालित करने वाले लोगों को बड़ी राहत मिली है। कई लोग रोजमर्रा के संवाद, पढ़ाई और कारोबार के लिए Telegram का इस्तेमाल करते हैं।
CEO ने जताई थी आपत्ति
Telegram के संस्थापक और CEO Pavel Durov ने इस प्रतिबंध का विरोध किया था। उन्होंने कहा था कि कुछ लोगों की कथित गलती के कारण पूरे प्लेटफॉर्म को बंद करना उचित नहीं है। उनके मुताबिक इससे भारत के करोड़ों वैध यूजर्स प्रभावित हुए।
फिलहाल Telegram की सेवाएं सामान्य रूप से शुरू हो चुकी हैं और यूजर्स एक बार फिर प्लेटफॉर्म का उपयोग कर सकते हैं।