दो पक्ष भिड़े, दुकान-गाड़ियां फूंकीं; पुलिस का लाठीचार्ज
महू
मध्य प्रदेश के महू में चैंपियंस ट्रॉफी में टीम इंडिया की जीत के बाद निकल रहे जुलूस के दौरान विवाद हो गया। दो गुट आमने-सामने आ गए। लोगों ने दुकानों और वाहनों को आग लगा दी। पेट्रोल बम भी फेंके गए। पुलिस ने स्थिति संभालने के लिए लाठीचार्ज किया और आंसू गैस के गोले भी छोड़े। सेना के जवानों ने भी मोर्चा संभाला। करीब ढाई घंटे बाद हालात काबू में आ सके। घटना रविवार रात करीब 10 बजे की है। भारत की जीत के बाद 100 से ज्यादा लोग 40 से ज्यादा बाइक पर सवार होकर जुलूस निकाल रहे थे। इसमें शामिल लोग जय श्रीराम के नारे लगा रहे थे। इसी दौरान जामा मस्जिद के पास आतिशबाजी को लेकर लोगों के साथ विवाद हो गया। पीछे चल रहे पांच-छह लोगों को दूसरे पक्ष के लोगों ने रोक लिया और मारपीट शुरू कर दी।
जब इस बात का पता आगे चल रहे लोगों को लगा तो उन्होंने पत्थर फेंके। इसके बाद दूसरे पक्ष के लोगों ने भी पत्थरबाजी शुरू कर दी। देखते ही देखते विवाद बढ़ गया। बाइक सवार कुछ लोग पत्ती बाजार, कुछ कोतवाली और बाकी दूसरे क्षेत्र में निकल गए। इधर, गुस्साए लोगों ने पत्ती बाजार क्षेत्र में भी पथराव शुरू कर दिया। यहां घरों-दुकानों के बाहर खड़ी गाड़ियों में तोड़फोड़ करने लगे। पांच से छह लोगों के घायल होने की सूचना है।
बवाल बढ़ने पर आसपास के चार थानों के पुलिस बल को महू बुलाया गया। करीब 300 से ज्यादा बल तैनात किया। कलेक्टर आशीष सिंह और डीआईजी निमिष अग्रवाल रात करीब डेढ़ बजे महू पहुंचे। उन्होंने शहर में पैदल घूमकर स्थिति का जायजा लिया।
Related News
निफ्टी में 307 अंक की तेजी रही
कोटक महिंद्रा बैंक और NTPC करीब 5% चढ़े
मुंबईहफ्ते के पहले कारोबारी दिन आज यानी सोमवार (24 मार्च) को शेयर बाजार में तेजी रही। सेंसेक्स 1078 अंक...
Continue reading
-सुभाष मिश्रसंभव है की 25 साल पुरानी विधानसभा अब आने वाले समय में नवा रायपुर स्थित नये भवन से संचालित हो। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने घोषणा की कि अगला सत्र नवा रायपुर में बने ...
Continue reading
छत्तीसगढ़ प्रांतीय मारवाड़ी युवा मंच नवम प्रांतीय अधिवेशन
सरायपालीबेहतर प्रदर्शन व सामाजिक क्षेत्र में हमेशा सक्रिय होते हुवे समाज हित मे कार्य करने वाली मारवाड़ी यु...
Continue reading
भेंट किया रुमाला साहिब…
अमृतसर. न्यूज़ीलैंड के प्रधानमंत्री क्रिस्टोफर लक्सन इन दिनों भारत दौरे पर हैं. इसी दौरान, सोमवार को वे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ नई दिल्ली स्थित ऐ...
Continue reading
चंद्रमा की सतह की स्टडी के लिए 250kg का रोवर ले जाएगा
बेंगलुरुइंडियन स्पेस रिसर्च ऑर्गनाइजेशन के अध्यक्ष वी नारायणन ने रविवार को बताया कि केंद्र सरकार ने चंद्रयान-5 मिशन को म...
Continue reading
नेहा अश्वनी शर्मा बनी अध्यक्षा
राजकुमार मलभाटापारालालसोट समाज की महिलाओं की बैठक संपन्न हुई। जिसमें नवीन कार्यकारिणी का गठन किया गया। इस दौरान उपस्थित वरिष्ठ सदस्यों एवं ...
Continue reading
हिमाचल में बर्फबारी का यलो अलर्ट
नई दिल्ली देश में गर्मी का असर दिखने लगा है। राजस्थान के बाड़मेर और जालोर में हीट वेव का ऑरेंज अलर्ट है। पिछले 24 घंटे के दौरान बाड़मेर में सबसे...
Continue reading
डिप्टी चेयरमैन ने बोलने से रोका तो कहा- क्या-क्या ठोकना है, हम ठीक से ठोकेंगे
नई दिल्ली
बजट सत्र के दूसरे दिन मंगलवार को राज्यसभा में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के 'ठोकें...
Continue reading
राष्ट्रीय समारोह में बतौर मुख्य अतिथि शामिल होंगे
पोर्ट लुइस प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दो दिन के राजकीय दौरे पर मॉरीशस पहुंच गए हैं। वे यहां 12 मार्च को मॉरीशस के 57वें राष्ट्...
Continue reading
रायपुर । इंडिया ने चैंपियंस ट्रॉफी जीत ली है। भारतीय खिलाड़ियों के शानदार प्रदर्शन का जश्न भारत के साथ छत्तीसगढ़ में भी मनाया गया। प्रदेशभर में होली और दिवाली एक साथ मनाई जा रह...
Continue reading
सुभाष मिश्रचैम्पियंस ट्रॉफ़ी के दुबई में हो रहे इंडिया-न्यूज़ीलैंड क्रिकेट के फ़ाइनल मैच को अकेले जियो हॉटस्टार पर जब न्यूज़ीलैंड बैंटिग कर रहा था तब 39 करोड़ 20 लाख लोग और भार...
Continue reading
न्यूजीलैंड को 4 विकेट से हराया, रोहित की कप्तानी में 9 महीने में दूसरा ICC खिताब
टीम इंडिया ने फाइनल में न्यूजीलैंड को 4 विकेट से हराकर चैंपियंस ट्रॉफी जीत ली है। दुबई इंटरनेशनल स...
Continue reading