मुंबई। बिग बॉस फेम और मशहूर स्टैंड-अप कॉमेडियन प्रणित मोरे की मुश्किलें अब काफी बढ़ गई हैं। अपने शो में महिलाओं और मृत शरीरों को लेकर की गई बेहद आपत्तिजनक और अश्लील टिप्पणियों के मामले में महाराष्ट्र साइबर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने कॉमेडियन प्रणित मोरे सहित शो का हिस्सा रहे हिमांशु जांगड़ा और डॉ. सेजल पवार के खिलाफ नोडल साइबर पुलिस स्टेशन में एफआईआर दर्ज कर ली है। सोशल मीडिया पर इन वीडियो क्लिपों के वायरल होने और भारी विरोध के बाद पुलिस ने यह कड़ा कदम उठाया है।

बिरयानी के बदले शारीरिक संबंध की बात पर हंसे कॉमेडियन
यह पूरा विवाद प्रणित मोरे के एक लाइव स्टैंड-अप शो (Praneet More Stand Up Comedy Show Controversy) की वीडियो क्लिप्स वायरल होने के बाद शुरू हुआ। वायरल वीडियो में हिमांशु जांगड़ा नाम का एक लड़का 370 रुपये की बिरयानी खिलाने के बदले लड़की से जबरन शारीरिक संबंध बनाने की वकालत करता नजर आ रहा है। वह डेट पर पैसे खर्च करने के बाद लड़की पर अपना हक जता रहा था, जिससे महिलाओं की सहमति और उनके सम्मान को ठेस पहुंची है। शो के होस्ट प्रणित मोरे ने इस घटिया बात पर लड़के को रोकने के बजाय उसके साथ खूब ठहाके लगाए, जिससे लोग सोशल मीडिया (Social Media Outrage) पर भड़क उठे।
लेडी डॉक्टर ने डेड बॉडी के प्राइवेट पार्ट पर बनाया जोक
वहीं दूसरी क्लिप में डॉ. सेजल पवार नाम की एक लड़की ने मेडिकल की पढ़ाई के दौरान इस्तेमाल होने वाले मृत पुरुषों के शवों यानी मेडिकल कैडेवर (Medical Cadaver Vulgar Joke) के प्राइवेट पार्ट को लेकर बेहद अश्लील और अपमानजनक बातें कहीं। पुलिस का कहना है कि यह कमेंट मृतकों की गरिमा का सरेआम अपमान है और सार्वजनिक शालीनता के पूरी तरह खिलाफ है। इन क्लिप्स को ज्यादा व्यूज, लाइक और पैसा कमाने के चक्कर में जानबूझकर इंटरनेट पर प्रमोट और रिलीज किया गया था।
साइबर पुलिस ने भेजा समन, नए कानून के तहत केस दर्ज
मामले की गंभीरता को देखते हुए महाराष्ट्र साइबर पुलिस (Maharashtra Cyber Police Action) ने तीनों आरोपियों को समन जारी कर दिया है। उन्हें जल्द से जल्द पुलिस के सामने पेश होकर अपना बयान दर्ज कराने को कहा गया है। पुलिस ने इन सभी के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS 2023 Rules) की धारा 75(1)(iv), 75(3), 294, 353(2) और आईटी एक्ट की धारा 67 के तहत गंभीर केस दर्ज किया है। इसके साथ ही साइबर पुलिस ने सभी कंटेंट क्रिएटर्स और सोशल मीडिया यूजर्स से अपील की है कि वे ऑनलाइन कुछ भी पोस्ट करते समय जिम्मेदारी बरतें, वरना जेल की हवा खानी पड़ सकती है।