बिहार में कैबिनेट विस्तार की सुगबुगाहट तेज: संजय झा के आवास पर भाजपा-जदयू नेताओं का मंथन

पटना 1 मई 2026

पांच राज्यों के चुनाव संपन्न होते ही बिहार में मंत्रिमंडल विस्तार को लेकर सियासी हलचल तेज हो गई है। जदयू सांसद संजय झा के आवास पर भाजपा नेता नितिन नबीन और एनडीए के अन्य दिग्गज नेताओं की बैठक ने नई कैबिनेट के गठन के संकेत दे दिए हैं। सूत्रों के अनुसार इस बैठक में सम्राट चौधरी सरकार के मंत्रिमंडल में शामिल होने वाले संभावित चेहरों और क्षेत्रीय समीकरणों पर गंभीर चर्चा हुई है।

वर्तमान में बिहार सरकार मुख्यमंत्री और दो उपमुख्यमंत्रियों के सहारे चल रही है। जल्द ही नई टीम के गठन के साथ सरकार को पूर्ण स्वरूप दिया जाएगा। चर्चा है कि भाजपा और जदयू कोटे से 16-16 मंत्री बनाए जा सकते हैं, जबकि अन्य सहयोगी दलों को 4 मंत्री पद मिल सकते हैं। भाजपा कोटे में मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी और जदयू कोटे में दोनों डिप्टी सीएम के नाम पहले से तय हैं। पश्चिम बंगाल चुनाव के परिणाम आने के बाद 6 मई के आसपास मंत्रिमंडल विस्तार का औपचारिक ऐलान होने की संभावना है।

Related News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *