बोरे-बासी पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय का तंज, बोले- छत्तीसगढ़िया दिखने के लिए नाटक कर रही कांग्रेस

रायपुर। छत्तीसगढ़ में कांग्रेस द्वारा मनाए जा रहे बोरे-बासी दिवस पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कड़ा प्रहार किया है। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश में इस तरह का दिवस मनाने की कोई आवश्यकता नहीं है क्योंकि गांवों में लोग प्रतिदिन नियमित रूप से बोरे-बासी खाते हैं। उन्होंने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि ऐसा आयोजन करके विपक्षी नेता केवल खुद को बड़ा छत्तीसगढ़िया दिखाने का दिखावा कर रहे हैं।

इसी के साथ मुख्यमंत्री ने प्रदेश में आज से शुरू हुए सुशासन तिहार की जानकारी साझा की। उन्होंने बताया कि 10 जून तक चलने वाले इस अभियान के तहत ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों में विशेष शिविर लगाए जाएंगे। इन शिविरों का मुख्य उद्देश्य जनता की समस्याओं का मौके पर ही समाधान करना है। मुख्यमंत्री ने स्पष्ट किया कि वह स्वयं और अन्य जनप्रतिनिधि इन शिविरों में मौजूद रहकर सरकारी योजनाओं के क्रियान्वयन और जन समस्याओं की निगरानी करेंगे।

Related News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *