सड़क या जानलेवा गड्ढे? चरामा के ग्राम चौड़ी-बरकाछार मार्ग की हालत बदतर, प्रशासन मौन

​चारामा | विकासखंड चरामा के अंतर्गत आने वाले ग्राम चौड़ी से बरकाछार होते हुए कोरतरा, कांकेर और भानुप्रतापपुर जाने वाला मार्ग वर्तमान में अपनी बदहाली पर आंसू बहा रहा है। सड़क का नामोनिशान मिट चुका है और उसकी जगह बड़े-बड़े जानलेवा गड्ढों ने ले ली है। सड़क पूरी तरह उखड़ चुकी है, जिससे यह मार्ग अब चलने लायक नहीं बचा है। अभिनयह हाल. हैं. तो सोचिये बारिश के समय इन गड्ढों में पानी भर जाने से दोपहिया और चार पहिया वाहन चालकों के लिए सफर करना किसी जोखिम से कम नहीं होता।यह मार्ग यातायात की दृष्टि से अत्यंत महत्वपूर्ण है क्योंकि यह भानुप्रतापपुर और अंतागढ़ जाने के लिए एक प्रमुख लिंक रोड है।​क्षेत्र के दर्जनों गांवों के ग्रामीण इसी मार्ग से कांकेर जिला मुख्यालय पहुँचते हैं।​जर्जर सड़क के कारण आपातकालीन स्थिति में एम्बुलेंस और अन्य वाहनों को पहुँचने में काफी समय लगता है।स्कूल के बच्चो को भी इस मार्ग से गुजरने में दिक्कतों का सामना करना पड़ता हैं.

​विभागीय उदासीनता से ग्रामीणों में रोष
​स्थानीय ग्रामीणों का आरोप है कि लोक निर्माण विभाग और संबंधित प्रशासन को बार-बार अवगत कराने के बावजूद इस दिशा में कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया है। न तो मार्ग का डामरीकरण किया जा रहा है और न ही गड्ढों की मरम्मत (पैच वर्क) की जा रही है। ग्रामीणों का कहना है कि विभाग की इस लापरवाही के कारण आए दिन लोग चोटिल हो रहे हैं. क्या किसी बड़े हादसे के बाद ही विभाग की नींद खुलेगी? जनहित में इस महत्वपूर्ण मार्ग का कायाकल्प कब होगा?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *