जय परशुराम के जयघोष से गुंजा चारामा:शोभायात्रा और धार्मिक अनुष्ठानों के साथ मनाई गई जयंती

चारामा | भगवान परशुराम जी के प्राकट्य दिवस एवं अक्षय तृतीया के पावन पर्व पर चारामा नगर पंचायत क्षेत्र में सर्व ब्राह्मण समाज द्वारा भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। गांधी मैदान, समता रंग मंच और ग्राम शक्ति दुर्गा मंदिर प्रांगण में आयोजित इस उत्सव में समूचे अंचल के विप्र जनों ने एकजुट होकर अपनी आस्था और उत्साह का प्रदर्शन किया।

जिसके बाद प्रतिवर्ष की परंपरा को निभाते हुए इस वर्ष भी समाज द्वारा नगर शोभायात्रा निकाली गई। इस रैली में चरामा अंचल के ब्राह्मण परिवारों की माताएं, बहनें और बड़ी संख्या में धर्मानुयायी सम्मिलित हुए। भगवान परशुराम के जयकारों के साथ निकली इस शोभायात्रा ने पूरे नगर को धर्ममय कर दिया।शोभायात्रा के बाद सभी समता रंगमंच में विधि-विधान से भगवान परशुराम जी की पूजा-अर्चना की गई। ​ भगवान परशुराम जी के जीवन और उनके आदर्शों पर प्रकाश डाला गया। सामूहिक आरती के पश्चात विश्व कल्याण की कामना की गई।आयोजन के अंत में विशाल भंडारे का आयोजन हुआ, जिसमें सभी श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया।जयंती समारोह के समापन पर समाज का वार्षिक अधिवेशन आयोजित किया गया। सचिव पं. मिथिलेश कर शर्मा ने बताया कि बैठक में ब्राह्मण समाज के हितों के साथ-साथ सर्व समाज के उत्थान के लिए आवश्यक निर्णय लिए गए। आगामी वर्ष की कार्य-योजनाओं पर चर्चा कर सर्वसम्मति से पंजीकृत प्रस्ताव पारित किए गए।कार्यक्रम को सफल बनाने में समाज के वरिष्ठ संरक्षकों और पदाधिकारियों का विशेष योगदान रहा। जिसमे ​संरक्षक: पं. कृष्णा दुबे, पं. डी पी द्विवेदी, पं. जीवधर प्रसाद दुबे,प्रमुख पदाधिकारी: पं. दाऊलाल तिवारी (अध्यक्ष), पं. मिथिलेश कर शर्मा (सचिव), पं. विनय पांडेय (कोषाध्यक्ष), पं. नंदकिशोर उपाध्याय (सह-सचिव), पं. शेषनारायण अवस्थी (सह-कोषाध्यक्ष), पं. उत्तम दुबे (संगठन मंत्री),उपाध्यक्ष: पं. धर्मेंद्र मेहता, पं. कमलेश पांडेय, पं. आशीष तिवारी, पं. घनश्याम शुक्ला,युवा संगठन से पं. राजा अवस्थी (अध्यक्ष), पं. विकास दत्त दुबे (सचिव) और पं. नितेश जोशी (कोषाध्यक्ष) सहित वासु द्विवेदी, गजेंद्र तिवारी, कौशल दुबे और पवन पांडे जैसे युवाओं का सहयोग रहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *