भिलाई में भगवा वस्त्र पहनकर साधु का भेष धारण करने वाले मुस्लिम युवक को पुलिस ने किया गिरफ्तार



भिलाई। जामुल थाना पुलिस ने भगवा कपड़े पहनकर साधु के भेष में घूम रहे एक संदिग्ध युवक को गिरफ्तार किया है। युवक के पास से मिला आधार कार्ड उसकी पहचान मुस्लिम युवक के रूप में हुई।

पुलिस ने युवक की निशानदेही पर मौर्या टॉकिज के पास एक और व्यक्ति को भी हिरासत में लिया है। दोनों से पूछताछ जारी है। प्रारंभिक जांच में पता चला है कि संदिग्ध युवक क्षेत्र में भगवा वस्त्र पहनकर भीख मांग रहा था। स्थानीय लोगों को उसकी हरकतें संदिग्ध लगी और उन्होंने मामले की सूचना पुलिस को दी।

थाना में पूछताछ के दौरान युवक ने अपना नाम पहले यादव बताया, लेकिन बाद में उसने खुद को हवलदार और पिता का नाम मुस्तफा बताते हुए मुस्लिम बताया। उसने पुलिस को बताया कि उसका दोस्त सुखराती निगम जोन कार्यालय के पास मजार के पास रुका था। पुलिस दोनों संदिग्धों की पृष्ठभूमि और गतिविधियों की जांच कर रही है।

Related News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *