पाकिस्तान ने चीन को गधे के मांस के निर्यात की दी मंजूरी, निवेश और राजस्व बचाने के लिए पीएमओ का हस्तक्षेप

नई दिल्ली

पाकिस्तान ने चीन को गधे के मांस और चमड़े के निर्यात की आधिकारिक अनुमति दे दी है। यह फैसला तब लिया गया जब ग्वादर में कार्यरत चीनी कंपनी हानगेंग ट्रेड ने मंजूरी में देरी के कारण अपना प्लांट बंद करने की चेतावनी दी थी। इस मामले की गंभीरता को देखते हुए प्रधानमंत्री कार्यालय को सीधे दखल देना पड़ा।

चीन में गधे के मांस और चमड़े का उपयोग पारंपरिक दवाएं बनाने में किया जाता है, जो मुख्य रूप से रक्त और त्वचा संबंधी रोगों में काम आती हैं। पाकिस्तान सालाना करीब 2 लाख 16 हजार गधों का निर्यात कर लगभग 30 करोड़ अमेरिकी डॉलर का राजस्व कमाता है। यह मंजूरी प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ की आगामी चीन यात्रा से पहले दी गई है ताकि द्विपक्षीय निवेश संबंधों में कोई बाधा न आए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *