नई दिल्ली।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ऑपरेशन सिंदूर की पहली वर्षगांठ के अवसर पर अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स की प्रोफाइल पिक्चर बदल दी है। नई डीपी में भारतीय तिरंगे के साथ ऑपरेशन सिंदूर का आधिकारिक लोगो लगाया गया है। पीएम मोदी ने इस मौके पर देश के वीर सैनिकों के अदम्य साहस और देशभक्ति को नमन करते हुए पोस्ट साझा किया। उन्होंने लिखा कि यह असाधारण विजय हमारे जवानों के पराक्रम की प्रेरक मिसाल है जिस पर हर भारतीय को गर्व है।
बता दें कि ऑपरेशन सिंदूर 7 मई 2025 को पहलगाम में हुए बड़े आतंकी हमले के जवाब में शुरू किया गया था। भारतीय सशस्त्र बलों ने इस सैन्य कार्रवाई के तहत सीमा पार सक्रिय आतंकी मुख्यालयों और लॉन्चपैड्स पर सटीक प्रहार कर उन्हें पूरी तरह तबाह कर दिया था। आज इस निर्णायक सैन्य सफलता का एक साल पूरा होने पर प्रधानमंत्री ने डिजिटल माध्यम से अपनी श्रद्धांजलि अर्पित की है।