बलौदा बाजार : अल्ट्राटेक सीमेंट लिमिटेड, कुकुरदी सीमेंट वर्कस के निगमित सामाजिक उत्तरदायित्व (CSR) विभाग द्वारा संयंत्र के वरिष्ठ अधिकारियों के मार्गदर्शन एवं दिशा-निर्देश में ग्राम सेमराडीह के आंगनबाड़ी केंद्र क्रमांक-2 में गर्भवती एवं शिशुवती माताओं के लिए पोषण किट वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम के अंतर्गत 16 महिलाओं को पौष्टिक खाद्य सामग्री युक्त पोषण किट प्रदान की गई।
ज्ञात हो कि इस अभियान का शुभारंभ 18 जुलाई 2026 को ग्राम ढनढनी में 20 महिलाओं को पोषण किट प्रदान कर किया गया था। 6 गांवों की आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं द्वारा उपलब्ध कराई गई सूची के अनुसार कुल 130 गर्भवती एवं शिशुवती महिलाओं को चरणबद्ध रूप से लाभान्वित किया जा रहा है।

कार्यक्रम का उद्देश्य मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य को बढ़ावा देना, कुपोषण एवं एनीमिया की रोकथाम करना तथा महिलाओं को संतुलित एवं पौष्टिक आहार के प्रति जागरूक करना है। पोषण किट में चना, सोयाबीन, गुड़, मूंगफली एवं खजूर जैसी पौष्टिक सामग्री शामिल है।
इस अवसर पर सरपंच प्रमिला वर्मा, पंच उत्तरा बाई ध्रुव, राजेश्वरी बघेल, श्रीमती गायत्री वर्मा आगनबाड़ी कार्यकर्ता एवं ग्रामवासी उपस्थित रहे।
सीएसआर प्रमुख राजेन्द्र कुशवाहा ने कहा कि स्वस्थ माताएं एवं बच्चे ही सशक्त समाज की नीव है। गर्भावस्था एवं शिशु पालन के दौरान उचित पोषण की उपलब्धता अत्यत आवश्यक है। अल्ट्राटेक सीएसआर ग्रामीण क्षेत्रों में मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य सुधार के लिए निरंतर प्रयासरत है।
कार्यक्रम की सराहना करते हुए सरपंच प्रमिला वर्मा ने कहा कि अल्ट्राटेक सीमेंट लिमिटेड, कुकुरदी द्वारा ग्राम विकास शिक्षा, स्वास्थ्य एवं जल संरक्षण के क्षेत्र में किए जा रहे कार्य सराहनीय है। गर्भवती एवं शिशुवती माताओं के लिए पोषण किट वितरण जैसी पहल ग्रामीण स्वास्थ्य सुधार की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।
कार्यक्रम के सफल संचालन में सीएसआर टीम के दया वर्मा एवं परमेश्वर साहू, आगनबाड़ी कार्यकताओं ग्राम पंचायत प्रतिनिधियो तथा ग्रामीणजनों का विशेष सहयोग रहा।