सावधान! क्या AI चैटबॉट्स चुरा रहे हैं आपका पर्सनल डेटा? जानें अपनी प्राइवेसी बचाने का आसान तरीका

AI chatbot privacy settings : नई दिल्ली: ईमेल लिखने से लेकर कोडिंग और पर्सनल सलाह लेने तक, आज के दौर में AI चैटबॉट्स लोगों की दिनचर्या का अहम हिस्सा बन चुके हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि OpenAI के ChatGPT और Google के Gemini जैसे चैटबॉट्स के साथ की गई आपकी निजी बातचीत का इस्तेमाल भविष्य में इन AI मॉडल्स को ट्रेन करने के लिए किया जा सकता है? यदि आप अपनी प्राइवेसी को लेकर चिंतित हैं, तो कुछ आसान सेटिंग्स को बदलकर अपने डेटा को सुरक्षित कर सकते हैं।

ChatGPT में डेटा शेयरिंग कैसे रोकें?
अगर आप चैटजीपीटी का इस्तेमाल करते हैं और नहीं चाहते कि आपकी चैट का उपयोग मॉडल ट्रेनिंग के लिए हो, तो इन स्टेप्स को फॉलो करें:

अपने ChatGPT अकाउंट में लॉगिन करके प्रोफ़ाइल आइकन पर जाएँ।

Settings के अंदर Data Controls विकल्प पर क्लिक करें।

‘Improve the model for everyone’ ऑप्शन को टर्न ऑफ (Off) कर दें।

इसके अलावा, अपनी पुरानी बातचीत को हटाने के लिए वहीं दिए गए Delete Chat History विकल्प का उपयोग कर सकते हैं।

Google Gemini पर अपनी एक्टिविटी कैसे सुरक्षित रखें?
गूगल जेमिनी में अपने डेटा का इस्तेमाल सीमित करने के लिए दो मुख्य सेटिंग्स को बंद करना ज़रूरी है:

वेब और ऐप एक्टिविटी बंद करें: myactivity.google.com पर जाकर Web & App Activity को पॉज़ या ऑफ कर दें। पुरानी सर्च और एक्टिविटी हटाने के लिए Delete ऑप्शन में जाकर टाइम रेंज चुनकर उसे डिलीट कर सकते हैं।

Gemini एक्टिविटी बंद करें: जेमिनी ऐप या वेबसाइट पर जाकर Activity सेक्शन में जाएँ और जेमिनी एक्टिविटी सेटिंग को डिसेबल कर दें। यहीं से आप अपनी पिछली पुरानी बातचीत को भी मिटा सकते हैं।

इन छोटी-छोटी सेटिंग्स को बदलकर आप डिजिटल दुनिया में अपनी गोपनीयता और पर्सनल डेटा को सुरक्षित रख सकते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *