आबकारी वृत्त सक्ती में अवैध शराब  कारोबारियों पर ताबड़तोड़ कार्रवाई 14.5 लीटर महुआ शराब के साथ 2 आरोपी गिरफतार

सक्ती कलेक्टर के निर्देश और जिला आबकारी अधिकारी के मार्गदर्शन में आज आबकारी वृत्त सक्ती* के ग्राम गुंजी थाना नगरदा में रुपेश बंसोड़ पिता संपतलाल उम्र 21 वर्ष के रहवासी मकान की जांच कार्यवाही करने पर उसके मकान के रसोई घर में एक सफेद प्लास्टिक थैला में रखा 30 नग प्लास्टिक पाउच प्रत्येक में 250 मिली कुल 7.5 लीटर महुआ शराब बरामद किया गया।

इसी प्रकार वार्ड नंबर 10 लवसरा में राजू कुर्रे पिता तेरसराम कुर्रे द्वारा अपने रिहायशी घर से महुआ शराब बेचने की सूचना पर तत्काल छापामार कार्यवाही में उसके घर से एक प्लास्टिक पन्नी में भरा 5 लीटर और एक हरी प्लास्टिक बोतल में भरा 2 लीटर कुल 7 लीटर महुआ शराब बरामद किया गया।
दोनों आरोपियों के विरुद्ध धारा 34(2) के तहत प्रकरण कायम कर आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल निरुद्ध किया गया  ।
  उपरोक्त कार्रवाई में सहायक जिला आबकारी अधिकारी आशीष उप्पल के नेतृत्व में राशिल श्रीवास्तव आबकारी आरक्षक नवीन मनहर नगर सैनिक वीरेंद्र यादव, भीम साहू आबकारी स्टाफ परस राम कहरा , बसंती चौधरी का सराहनीय योगदान रहा ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *