छत्तीसगढ़ नगरीय प्रशासन विभाग में बड़ा फेरबदल, 37 अधिकारियों और कर्मचारियों का तबादला

रायपुर। छत्तीसगढ़ शासन के नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग ने प्रशासनिक व्यवस्था को सुदृढ़ करने के उद्देश्य से बड़ी सर्जरी की है। विभाग द्वारा जारी नवीनतम आदेश के तहत कुल 37 अधिकारियों और कर्मचारियों के तबादले किए गए हैं। इस फेरबदल का मुख्य उद्देश्य महत्वपूर्ण नगर पालिकाओं और जिला मुख्यालयों में नियमित मुख्य नगर पालिका अधिकारियों की तैनाती सुनिश्चित करना है।

आदेश के मुताबिक, प्रशासन में कसावट लाने के लिए उन 6 सहायक राजस्व अधिकारियों और जूनियर कर्मचारियों को उनके मूल पदों पर वापस भेज दिया गया है, जो लंबे समय से प्रभारी मुख्य नगर पालिका अधिकारी के रूप में कार्य कर रहे थे। विभाग ने स्पष्ट किया है कि नियमित अधिकारियों की कमी के कारण फिलहाल कुछ नगरीय निकायों में वरिष्ठ कर्मचारियों को जिम्मेदारी सौंपी गई है। शासन का यह कदम निकायों में नियमित कामकाज और पारदर्शिता बढ़ाने की दिशा में महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

Related News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *