थाना तेंदूखेड़ा के अंतर्गत बुंदेली चौकी क्षेत्र में बीती रात पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए करीब 50 से अधिक गौमाता को पैदल ले जाकर तस्करी करते हुए पकड़ा। मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने मौके पर दबिश दी और घेराबंदी कर संदिग्ध लोगों को रोका।
जांच के दौरान पाया गया कि आरोपी गौमाता को पैदल हांकते हुए अवैध रूप से ले जा रहे थे। पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए सभी गौवंश को अपने कब्जे में लिया और मौके से कुछ आरोपियों को गिरफ्तार किया, जबकि अन्य आरोपी अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गए।

सभी गौवंश को सुरक्षित मुक्त कराकर नजदीकी गौशाला भेजा गया है। गिरफ्तार आरोपियों के खिलाफ संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर आगे की जांच की जा रही है।
पुलिस अधिकारियों के अनुसार क्षेत्र में गौ तस्करी के खिलाफ लगातार अभियान चलाया जा रहा है और इस तरह की अवैध गतिविधियों पर सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।