भिलाई इस्पात संयंत्र में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 28 अधिकारियों के तबादले..

रमेश गुप्ता भिलाई..Steel Authority of India Limited के अंतर्गत Bhilai Steel Plant में अधिकारियों के बड़े स्तर पर तबादले किए गए हैं। संयंत्र प्रबंधन द्वारा जारी स्थापना आदेश क्रमांक 23(R) दिनांक 8 मई 2026 के अनुसार विभिन्न विभागों के 28 अधिकारियों को तत्काल प्रभाव से नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं।
जारी आदेश के मुताबिक कई महाप्रबंधक (GM), उप महाप्रबंधक (DGM), सहायक महाप्रबंधक (AGM), वरिष्ठ प्रबंधक (SM), उप प्रबंधक (DM) एवं सहायक प्रबंधक (AM) स्तर के अधिकारियों का स्थानांतरण किया गया है। इस प्रशासनिक फेरबदल को संयंत्र के कार्यों में बेहतर समन्वय, उत्पादन क्षमता बढ़ाने और विभागीय कार्यप्रणाली को मजबूत करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।
आदेश के अनुसार के. सुप्पाराव, आर. रंजन, विकाश चंद्रा, विक्रांत शरण, सुनील किशन सागर, पंकज, किशोर कुमार झा सहित कई अधिकारियों को टेक्निकल सर्विस डिवीजन (TSD) में नई जिम्मेदारियां दी गई हैं। वहीं कुछ अधिकारियों को परियोजना, मार्केटिंग, पावर सिस्टम, सिविल, मैकेनिकल और मानव संसाधन विभागों में पदस्थ किया गया है।
संयंत्र प्रबंधन ने निर्देश दिया है कि स्थानांतरित अधिकारियों को संबंधित विभागों में एक सप्ताह का परिचयात्मक प्रशिक्षण दिया जाएगा। साथ ही अधिकारियों को सी एंड आईटी से एनडीसी प्राप्त करने के निर्देश भी जारी किए गए हैं।
भिलाई इस्पात संयंत्र में लंबे समय बाद हुए इस व्यापक प्रशासनिक बदलाव को संगठनात्मक कार्यक्षमता बढ़ाने की दिशा में अहम माना जा रहा है। कर्मचारियों और अधिकारियों के बीच भी इस आदेश को लेकर दिनभर चर्चा का माहौल बना रहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *