ट्रेलर में दिखा कृति सेनन का किलर लुक, ‘कॉकटेल 2’ के लिए ऐसे तैयार की टोन्ड बॉडी; ट्रेनर ने खोले फिटनेस राज

मुंबई। बॉलीवुड एक्ट्रेस कृति सेनन इन दिनों अपनी आने वाली फिल्म ‘कॉकटेल 2’ को लेकर जबरदस्त सुर्खियों में हैं, जो 19 जून को सिनेमाघरों में दस्तक देने के लिए तैयार है। हाल ही में रिलीज हुए फिल्म के ट्रेलर में कृति का बेहद स्लिम और परफेक्ट टोन्ड अवतार देखने को मिला है, जिसने फैंस के होश उड़ा दिए हैं। कैमरे पर साफ नजर आ रहे एब्स और इस किलर बॉडी को हासिल करने के पीछे एक्ट्रेस की कड़ी मेहनत है। अब उनके पर्सनल फिटनेस ट्रेनर करण साहनी ने कृति के इस ट्रांसफॉर्मेशन के सीक्रेट्स शेयर किए हैं।

‘एली’ के किरदार के लिए बदला खुद को
ट्रेनर करण साहनी के मुताबिक, फिल्म ‘कॉकटेल 2’ में कृति ‘एली’ नाम की लड़की का किरदार निभा रही हैं। इस रोल के लिए उन्हें एक खास बॉडी टाइप की जरूरत थी, जिसमें वो पूरी तरह फिट और एथलेटिक दिखें। करण ने बताया कि यह सफर सिर्फ शारीरिक मजबूती का नहीं था, बल्कि मानसिक दृढ़ता का भी था। कई बार वर्कआउट करने का मन न होने पर भी कृति ने अपना शेड्यूल मिस नहीं किया और लगातार पसीना बहाया।

चेहरे का ग्लो बचाकर एब्स पाने का था चैलेंज
फिटनेस एक्सपर्ट्स मानते हैं कि जब कोई बहुत तेजी से वजन घटाता है, तो अक्सर चेहरे का फैट भी गायब हो जाता है जिससे स्किन बेजान और थकी हुई लगने लगती है। कृति के सामने भी यही चुनौती थी कि उन्हें कैमरे पर परफेक्ट एब्स भी दिखाने थे और चेहरे की चमक भी बरकरार रखनी थी। इसके लिए उनके वर्कआउट और डाइट प्लान को बेहद बारीकी से डिजाइन किया गया।

फैट बर्न के लिए अपनाया ‘इन्क्लाइन वॉकिंग’ का फॉर्मूला
कृति के इस परफेक्ट फिगर को शेप देने में सबसे बड़ा रोल ‘इन्क्लाइन वॉकिंग’ (Incline Walking) ने निभाया। इसका मतलब होता है ट्रेडमिल या किसी ढलान वाली सतह पर चढ़ाई की तरह वॉक करना। इससे शरीर के जोड़ों पर बिना कोई एक्स्ट्रा प्रेशर या नुकसान पहुंचाए तेजी से फैट बर्न करने में मदद मिलती है। कृति ने खुद भी सोशल मीडिया पर अपनी इस वॉकिंग का वीडियो शेयर किया है।

मसल्स को मजबूत रखने के लिए स्पेशल वर्कआउट और डाइट
स्ट्रेंथ ट्रेनिंग: मसल्स को मजबूत बनाने और एब्स को विजिबल करने के लिए कृति ने हैवी स्ट्रेंथ ट्रेनिंग का सहारा लिया, जिससे मेटाबॉलिज्म भी बूस्ट होता है।

जोन 2 कार्डियो: शरीर को बिना थकाए फैट बर्न करने के लिए एक्ट्रेस लो-इंटेनसिटी वाली एरोबिक एक्सरसाइज यानी ‘जोन 2 कार्डियो’ करती थीं। इससे स्टैमिना बढ़ता है और थकान भी नहीं होती।

प्रोटीन रिच न्यूट्रिशन: वर्कआउट के साथ-साथ कृति ने प्रोटीन और जरूरी पोषक तत्वों से भरपूर बैलेंस डाइट ली, जिसने उनकी मसल्स रिकवरी में मदद की और उनके चेहरे के नेचुरल ग्लो को बनाए रखा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *