आईपीएस अरुण देव गौतम बने छत्तीसगढ़ के नए फुल टाइम डीजीपी, आदेश जारी

रायपुर। छत्तीसगढ़ पुलिस महकमे से इस वक्त की सबसे बड़ी खबर सामने आ रही है। राज्य सरकार ने वरिष्ठ आईपीएस अधिकारी अरुण देव गौतम (Arun Deo Gautam) को छत्तीसगढ़ का नया पूर्णकालिक पुलिस महानिदेशक (DGP Chhattisgarh) नियुक्त कर दिया है। गृह विभाग ने देर शाम इसके आधिकारिक आदेश भी जारी कर दिए हैं।


प्रभारी से परमानेंट बॉस बने अरुण देव गौतम

आपको बता दें कि 1992 बैच के कड़क आईपीएस अफसर अरुण देव गौतम अब तक छत्तीसगढ़ के प्रभारी डीजीपी के तौर पर काम देख रहे थे। लेकिन अब सरकार ने उन्हें पूरी तरह से कमान सौंप दी है। संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की हरी झंडी मिलने के बाद राज्य शासन ने यह बड़ा फैसला लिया है। यूपीएससी की बैठक में डीजीपी पद के लिए जो नाम फाइनल हुए थे, उनमें अरुण देव गौतम का नाम सबसे ऊपर था।

Related News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *