जांजगीर-चांपा/दंतेवाड़ा। जांजगीर-चांपा जिले के युवाओं को रोजगार के अवसर उपलब्ध कराने के उद्देश्य से जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केन्द्र द्वारा 19 जनवरी 2026 (सोमवार) को एक दिवसीय प्लेसमेंट कैंप का आयोजन किया जा रहा है। यह कैंप लाइवलीहुड कॉलेज परिसर स्थित जिला रोजगार कार्यालय में सुबह 11 बजे से दोपहर 3 बजे तक आयोजित होगा। इसमें निजी क्षेत्र की कंपनी पेरेनियल टेक्नोलॉजी प्राइवेट लिमिटेड, महाराष्ट्र द्वारा डीजी ऑपरेटर के 20 पदों पर भर्ती की जाएगी। इन पदों के लिए शैक्षणिक योग्यता आईटीआई डीजल मैकेनिक या इलेक्ट्रिशियन और आयु सीमा 18 से 25 वर्ष निर्धारित है। चयनित उम्मीदवारों को 13,000 से 15,000 रुपये वेतन मिलेगा और उनका कार्यक्षेत्र एसईसीएल बिलासपुर रहेगा।
इसी क्रम में, दंतेवाड़ा जिले में भी आज सुबह 11 बजे से शाम 3 बजे तक प्लेसमेंट कैंप का आयोजन किया जा रहा है। इस कैंप में RCC एंड एसोसिएट द्वारा ऑडिट असिस्टेंट (02 पद) और रिसेप्शनिस्ट (01 पद) के पदों पर भर्ती की जाएगी। इच्छुक उम्मीदवार अपने शैक्षणिक दस्तावेजों, रोजगार पंजीयन, आधार कार्ड और बायोडाटा के साथ निर्धारित स्थल पर उपस्थित हो सकते हैं। ध्यान रहे कि जांजगीर-चांपा के कैंप में भाग लेने के लिए वैध रोजगार पंजीयन कार्ड अनिवार्य है।