जनगणना 2027 के लिए प्रगणकों का डिजिटल प्रशिक्षण, विधायक सावित्री मंडावी के घर पहुँचकर टीम ने ली डमी जानकारी

चारामा।
चारामा तहसील में चल रहे जनगणना 2027 के प्रशिक्षण सत्र के द्वितीय बैच के प्रगणक एवं सुपरवाइजरों को जनगणना के प्रथम चरण में 1मई से किये जाने वाले महत्वपूर्ण कार्य भवन क्रमांकीकरण एवं मकान सूचीकरण एवं परिवार गणना की की व्यावहारिक एवं प्रायोगिक प्रशिक्षण डिजिटल माध्यम से करने हेतु आयोजन जनपद सभा कक्ष एवं नगर पंचायत सभा कक्ष में दिया गया। उन्हें नगर पंचायत क्षेत्र के आर ई एस कॉलोनी, विधायक कॉलोनी, भाटापारा,शिवचरण कॉलोनी, गायत्री मंदिर क्षेत्र में भेजा गया डमी प्रशिक्षण ऐप के माध्यम से जनगणना कर्मचारियों ने सभी 34 प्रश्नों के उत्तर कैसे प्राप्त करें किस तरह से जनगणना भवन, जनगणना मकान में व जनगणना परिवार में जाकर उनसे किस तरह से व्यवहार करें प्रशिक्षण के दौरान बताया गया सभी ग्रगणक एवं सुपरवाइजर दिए गए क्षेत्र में जाकर ऐप से जानकारी फीड किये।फील्ड विजिट के पश्चात सभी प्रगणक एवं सुपरवाइजर अपने-अपने ग्रुप के साथ प्रशिक्षण कक्ष में प्रस्तुतीकरण दिए इस अवसर पर जनगणना चार्ज अधिकारी सत्येंद्र शुक्ला प्रशिक्षण कक्षों में पहुंचकर प्रगणक एवं सुपरवाइजर की विभिन्न समस्याओं का समाधान किया एवं प्रशिक्षण ऐप में आने वाली कठिनाइयों के बारे में जानकारी दी।प्रशिक्षण के दौरान जनगणना प्रगणक व सुपरवाइजर पहुंचे विधायक सावित्री मंडावी के घर उनसे स्व गणना प्रपत्र भरने के बारे में बताते हुए कहा कि आप भी अपना स्व गणना प्रपत्र भारत सरकार की जनगणना के अधिकृत साइट से भरने किस विधा के बारे में बताया। प्रगणकों कुछ टीम ने ट्रेनिंग ऐप के माध्यम से डमी 34 प्रश्न विधायक श्रीमती सावित्री मंडावी से पूछ कर अपने ऐप में संकलित किया यह सर पर विधायक ने कहा कि जनगणना कर्मी भीषण गर्मी को देखते हुए सुबह जाकर कार्य कार्य करें। सुपरवाइजर स्वदेश शुक्ला एवं प्रगणक बलराम जुर्री, दिलीप साहू, भोजराम नेताम, राम रतन साहू,कुलेश्वर रात्रे, महेंद्र कुमार नायक ने विधायक एवं उमा देवी शर्मा के निवास में जाकर जानकारी लेकर आम लोगों को बताया कि सिर्फ 34 प्रश्न हीं जनगणना कर्मी पूछेंगे। वे आपका कोई ना बैंक खाता पूछेंगे ना ही किसी ओटीपी पूछेगें।अतः सभी सजग रहें।और यदि वे चाहेंगे तो स्व गणना प्रपत्र भरना स्वयं भरे। फील्ड मास्टर ट्रेनर केजू राम सिन्हा, मोहन जायसवाल,पेशी राम कुंजम एवं भानु राम नागराज द्वारा सभी रगड़ा क्यों सुपरवाइजर को रोल प्ले कराकर एवं कक्षा में एक दूसरे से 34 प्रश्नों के उत्तर अपने ट्रेनिंग अप में भरवारा एवं फील्ड विजिट करवा कर पूरी तरह से उन्हें प्रशिक्षित किया गया है ताकि वे उन्हें आवंटित जनगणना ब्लॉक में जाकर जनगणना कार्य को बेहतर ढंग से कर सके एवं सटीक डेटा मिल सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *