दक्ष ने 12वीं बोर्ड में हासिल किए 93% अंक: चारामा का नाम किया रोशन

चारामा | जनधारा न्यूज़
रिपोर्ट: अनूप वर्मा
​चारामा: नगर के प्रतिष्ठित व्यवसायी नारायण दास पंजवानी के पौत्र एवं क्षेत्र के प्रसिद्ध वित्तीय सलाहकार विजय पंजवानी (श्रृंगार सदन) के पुत्र दक्ष पंजवानी ने 12वीं CBSE की परीक्षा में 93% अंक प्राप्त कर नगर एवं परिवार का नाम रोशन किया है।
​N.H. Goel World School, रायपुर में अध्ययनरत दक्ष ने इस सफलता का श्रेय अपने परिवारजनों एवं शिक्षकों को दिया है, जिनके मार्गदर्शन और सहयोग से वह इस मुकाम तक पहुंचे हैं।
​भविष्य की योजनाएं
​भविष्य के बारे में बात करते हुए दक्ष ने बताया कि वह आगे चलकर B.F.M. (बैचलर इन फाइनेंशियल मार्केट) एवं CFP (सर्टिफाइड फाइनेंशियल प्लानर) का कोर्स करके वित्त क्षेत्र में अपना करियर बनाना चाहते हैं।
​दक्ष की इस उपलब्धि पर नगरवासियों ने उन्हें बधाई दी है और उनके उज्जवल भविष्य की कामना की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *