मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज रायपुर में दो महत्वपूर्ण कार्यक्रमों में होंगे शामिल

रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज राजधानी रायपुर में दो प्रमुख कार्यक्रमों में भाग लेंगे।

सुबह 11 बजे वे एक निजी होटल में आयोजित इंडिया राइस समिट में मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत करेंगे। इस समिट में चावल उत्पादन, प्रसंस्करण, निर्यात तथा संबंधित क्षेत्रों से जुड़े विशेषज्ञ और हितधारक भाग ले रहे हैं।

इसके पश्चात दोपहर 1 बजे मुख्यमंत्री एक अन्य निजी होटल में आयोजित मुख्यमंत्री उत्कृष्टता पुरस्कार समारोह में शामिल होंगे। इस समारोह में विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाले व्यक्तियों तथा संस्थाओं को सम्मानित किया जाएगा।

ये दोनों कार्यक्रम राज्य के विकास तथा उत्कृष्टता को बढ़ावा देने की दिशा में महत्वपूर्ण माने जा रहे हैं।

Related News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *