रायपुर। जगदलपुर विधायक किरण देव सिंह (Kiran Singhdev) को भाजपा ने एक बार फिर से प्रदेश अध्यक्ष चुन लिया है। पार्टी के वरिष्ठ नेताओं की उपस्थिति में, विनोद तावड़े ने बताया कि प्रदेश अध्यक्ष पद के लिए तीन नामांकन प्राप्त हुए थे, जो सभी किरण सिंहदेव के पक्ष में थे। इससे स्पष्ट होता है कि पार्टी में उनके नेतृत्व को व्यापक समर्थन प्राप्त है।
बता दें बस्तर संभाग के जगदलपुर से आने वाले किरण सिंह देव इस बार के बीजेपी के प्रत्याशी भी थे, किरण सिंह देव ने कांग्रेस उम्मीदवार को 29 हजार 834 वोटों से चुनाव हराया है।
नव नियुक्त प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंहदेव ने राष्ट्रीय नेतृत्व और केंद्र के सभी नेताओं का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उन्हें दोबारा यह जिम्मेदारी सौंपना उनके लिए गर्व की बात है। उन्होंने पूर्व अध्यक्ष अरुण साव के नेतृत्व में पार्टी की सफलताओं का उल्लेख करते हुए आगामी चुनौतियों के लिए एकजुट होकर कार्य करने का संकल्प लिया।
इस नियुक्ति के साथ ही भाजपा का प्रदेश संगठन चुनाव प्रक्रिया पूर्ण हो गई है। किरण सिंहदेव के नेतृत्व में पार्टी आगामी चुनावों में मजबूत प्रदर्शन की उम्मीद कर रही है।
Related News
18 फरवरी को रिटायर होंगे राजीव कुमार
नई दिल्ली। मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार 18 फरवरी को रिटायर हो रहे हैं। इससे पहले नए मुख्य चुनाव आयुक्त के सिलेक्शन को लेकर 17 फरवरी को बैठ...
Continue reading
पिछली बार 29 करोड़ थी इस बार 60 करोड़
नई दिल्ली। इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल ने शुक्रवार को चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के लिए प्राइस मनी की घोषणा की है। पाकिस्तान में चैंपियंस ट्रॉफी 19...
Continue reading
एक किलो चांदी की कीमत 2,404 बढ़कर 97,953 हुई
नई दिल्ली। सोना आज यानी 14 फरवरी (शुक्रवार) को अपने नए ऑल टाइम हाई पर पहुंच गया। इंडिया बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन के अनुसार 10 ग्रा...
Continue reading
सायलेंसरो व लाउडस्पीकर के तेज आवाज से नगरवासी परेशान
दिलीप गुप्ता
सरायपाली। सरायपाली नगर में इन दिनों पुलिस कार्यवाही की चिंता किये बगैर भारी तादात में नवयुवकों द्वारा अपने मोटरस...
Continue reading
14 फरवरी का राशिफल बता रहा है कि, आज का दिन राजयोग के शुभ प्रभाव से मेष, कर्क और कन्या सहित कई राशियों के लिए बहुत ही लाभदायक और शुभ रहेगा। आज सितारों की स्थिति का आकलन करने से माल...
Continue reading
बिलासपुर। सेवानिवृत्ति से पूर्व जारी वसूली आदेश से क्षुब्ध होकर इन्सपेक्टर ने हाई कोर्ट में याचिका दायर की थी. अधिवक्ता के तर्कों को सुनने के बाद हाई कोर्ट ने रायपुर पुलिस अधीक्षक ...
Continue reading
बिलासपुर। बिलासपुर के अपोलो हॉस्पिटल पहुंच मार्ग की दुर्दशा को लेकर हाईकोर्ट ने संज्ञान लिया है और इस पर जनहित याचिका के तहत सुनवाई शुरू की है. कोर्ट ने निगम आयुक्त और राज्य शासन स...
Continue reading
रायपुर. नेशनल थर्मल पावर कॉरपोरेशन (NTPC) लिमिटेड की ओर से आयोजित ओ एंड एम सम्मेलन “इंडियन पावर स्टेशन-2025″ का आगाज हो गया है. तीन दिनों तक चलने वाले इस सेमिनार से देश के पॉवर सेक...
Continue reading
पेंड्रा : CG Crime : जीपीएम जिले के पेंड्रा में जमीन बिक्री के नाम पर रिटायर्ड बैंककर्मी से 27 लाख रुपए की धोखाधड़ी का मामला सामने आया है. न्यायालय के आदेश के बाद प्रॉपर्टी डिलर श्...
Continue reading
रायपुर | Raipur News: रायपुर पुलिस ने अनुपम नगर में हुई डकैती की गुत्थी सुलझा ली है। इस सनसनीखेज वारदात में नागपुर के दो अंतर्राज्यीय अपराधियों समेत 10 आरोपियों को गिरफ्तार किया गय...
Continue reading
रायपुर। मैट्स विश्वविद्यालय के हिन्दी विभाग की प्राध्यापक एवं विभागाध्यक्ष डॉ. रेशमा अंसारी के गजल संग्रह आरजू बस यही का विमोचन महाराष्ट्र के नादेड़ स्थित शंकर राव चौव्हाण स्मृति भ...
Continue reading
रायपुर. सीएम, सांसद और विधायकों के प्रयागराज महाकुंभ जाने पर सियासत जारी है. पूर्व मंत्री डहरिया ने सरकार पर निशाना साधते हुए कहा, बीजेपी के कई वरिष्ठ विधायक भी महाकुंभ नहीं गए हैं...
Continue reading
किरण सिंह देव का जन्म 17 सितंबर 1962 में हुआ है। किरण देव पेशे से वकील हैं। अपने राजनीतिक सफर की शुरुआत 1985- 86 में छात्र जीवन से की। 1998 से 2002 तक भारतीय जनता युवा मोर्चा का अध्यक्ष रहे। साल 2002 से 2005 तक बीजेपी जिला अध्यक्ष रहे। 2005 से 2009 तक प्रदेश मंत्री के तौर पर संगठन में पदस्थ थे। इसके बाद साल 2009 से 2014 तक प्रदेश कार्य समिति के सदस्य रहे। साल 2009 में बीजेपी ने किरण सिंह देव पर भरोसा जताते हुए महापौर का टिकट दिया और जीते। 2014 से 2020 तक संगठन में प्रदेश मंत्री के तौर में सक्रिय रहे। 2020 से 2022 तक प्रदेश महामंत्री बने। 2022 में बिलासपुर संभाग के प्रभारी बने। 2023 विधानसभा चुनाव में वे विधायक के रूप में चुने गए।