CG Breaking : राजभवन के दरबार हॉल में डेका ने ली छत्तीसगढ़ के 10वें राज्यपाल की शपथ

CG Breaking :

CG Breaking :  डेका ने ली छत्तीसगढ़ के 10वें राज्यपाल की शपथ

CG Breaking :  रायपुर !    छत्तीसगढ़ के नव नियुक्त राज्यपाल रमेन डेका ने बुधवार को राजभवन के दरबार हॉल में आयोजित गरिमामय समारोह में राज्य के 10वें राज्यपाल के रूप में अपने पद की शपथ ली।

छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश रमेश सिन्हा ने उन्हें शपथ दिलाई। राज्यपाल श्री डेका ने हिंदी में ईश्वर के नाम पर शपथ ली। इस अवसर पर प्रथम महिला श्रीमती रानी डेका काकोटी उपस्थित रहीं।

प्रदेश के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह तथा अन्य गणमान्य लोग इस अवसर पर मौजूद थे।

Related News

न्यायमूर्ति रमेश सिन्हा ने राज्यपाल डेका को पुष्पगुच्छ भेंटकर उनका अभिवादन किया और शुभकामनाएं दीं।

CG Breaking :  समारोह में मुख्य सचिव अमिताभ जैन ने श्री रमेन डेका को छत्तीसगढ़ का राज्यपाल नियुक्त करने के लिए राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु की ओर से जारी वारंट ऑफ अपॉइंटमेंट पढ़ा।

शपथ ग्रहण समारोह का शुभारंभ और समापन सेरेमोनियल पुलिस बैंड द्वारा बजाए गए राष्ट्रगान के साथ हुआ। इस अवसर पर राज्य गीत की धुन भी बजाई गई।

शपथ ग्रहण के उपरांत श्री रमेन डेका को गार्ड ऑफ ऑनर भी दिया गया।

Related News