दिपेश रोहिला
BJP membership drive : लुड़ेग तमता मंडल के भाजपा सदस्यता अभियान में शामिल हुई विधायक गोमती साय
BJP membership drive : पत्थलगांव। सरगुजा प्राधिकरण उपाध्यक्ष एवं पत्थलगांव विधायक गोमती साय गुरुवार को पत्थलगाँव विधानसभा के लुडेग तमता मंडल के ग्राम मुड़ाबहला में भाजपा सदस्यता अभियान और विधायक प्रवास कार्यक्रम में शामिल हुई। इस अवसर पर ग्रामीणों से संवाद कर उनके विकास के लिए प्रतिबद्धता जताई।
संगठन की मजबूती और जनसेवा के संकल्प को आगे बढ़ाते हुए सभी से भाजपा की सदस्यता लेने का आह्वान किया। क्षेत्र की समस्याओं का समाधान करने और जनता की बेहतरी के लिए हरसंभव प्रयास जारी रखने का वादा किया।साय पत्थलगाँव विधानसभा के लुडगे तमता मंडल के ग्राम महेशपुर में भाजपा सदस्यता अभियान और विधायक प्रवास कार्यक्रम में सम्मिलित हुई।
MP Crime News : रंगे हाथों रिश्वत लेते हुए बीडीए लिपिक गिरफ्तार, बैंक लॉकर से निकला 45 लाख का सोना
BJP membership drive : स्थानीय नागरिकों से संवाद कर उनके मुद्दों पर चर्चा की और भाजपा के साथ जुड़ने का आग्रह किया। संगठन को सशक्त बनाने और जनकल्याण के कार्यों को और आगे बढ़ाने के लिए सभी का सहयोग प्राप्त हुआ। इस अवसर पर मनीष अग्रवाल लुड़ेग, रोशन प्रताप समेत वरिष्ठ भाजपा कार्यकर्ता , एवम तमता भाजपा मंडल के कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी मौजूद रहे।